सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Holi 2025 Date: 14 या 15 मार्च, कब खेली जाएगी होली? एक क्लिक में नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

 ज्योतिषियों की मानें तो होली (Holi 2025 Date) के शुभ अवसर पर दुर्लभ शिववास योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। होली के दिन चंद्र ग्रहण का भी साया रहने वाला है। इसके लिए ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम न करें। पूर्णिमा तिथि पर श्रीसत्यनारायण देव की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है।

Holi 2025 Date: होली के दिन क्या करें और क्या न करें?

HighLights

  1. सनातन धर्म में होली का खास महत्व है।
  2. यह पर्व फाल्गुन महीने में मनाया जाता है।
  3. चैत्र महीने में मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

 प्रदेश पत्रिका:- हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है। यह पर्व भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। साथ ही मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व है। रंगों का त्योहार होली दो दिन मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। वहीं, दूसरे दिन होली मनाई जाती है। हालांकि, होली की सही डेट को लेकर लोगों में दुविधा है। आइए, होली की सही डेट एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं-


कब मनाई जाएगी होली?

ज्योतिषियों की मानें तो 13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा शुरू होगी। इस दिन भद्रा का साया दिन भर है। भद्रा सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 11 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इसके लिए होलिका दहन 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक किया जाएगा। होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है। इस प्रकार 14 मार्च को होली मनाई जाएगी।

कब से शुरू होगा चैत्र का महीना?

चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा। उदया तिथि से 15 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत होगी। इसके लिए 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। हालांकि, होली की सही तिथि के लिए आप स्थानीय पंचांग की भी सहायता ले सकते हैं। आप चाहे तो अपने यहां के योग्य पंडित से भी संपर्क कर होली की सही डेट जान सकते हैं। स्थानीय पंचांग और तिथि से होली की डेट में अंतर हो सकता है।

पंचांग
  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 29 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 06 बजकर 38 मिनट पर
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 55 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 51 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक


      आप देख रहे हैं 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...