सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

India Post Payments Bank Vacancy: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में सर्कल बेस्ड एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

 


इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में सर्कल बेस्ड एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन फार्म 1 मार्च से लेकर 21 मार्च 2025 तक भरे जाएंगे।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में सर्किल बेस्ट एग्जीक्यूटिव के 51 पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया है जिसके लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं इसमें पदों की संख्या स्टेट और सर्किल वाइज अलग-अलग रखी गई है इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती के लिए आवेदन फार्म 1 मार्च 2025 को सुबह 10:00 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 को रात्रि 11:59 तक रखी गई है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती आवेदन शुल्क

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 फरवरी 2025 के अनुसार की जाएगी जबकि सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है इस राज्य का निवासी होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा इसमें अभ्यर्थियों के ग्रेजुएशन में आए मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इसके बाद साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल होगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा इसके लिए सबसे पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है फिर रिक्रूटमेंट ऑप्शन में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सर्कल बेस्ड एग्जीक्यूटिव भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।

अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करने हैं फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी चेक करें और इसे फाइनल सबमिट कर दें अंत में भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें अंतिम तिथि के बाद किसी भी माध्यम से भरे गए आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे इसलिए समय सीमा का जरूर ध्यान रखें।


           आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...