सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सफलता की कहानी संत रविदास स्वरोजगार योजना लाभार्थी मोरे के जीवन में आई नई रोशनी शुभम अब लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं l

 सफलता की कहानी संत रविदास स्वरोजगार योजना लाभार्थी मोरे के जीवन में आयी नई रोशनी शुभम अब लोगों को रोजगार भी दे रहे।


प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर मध्यप्रदेश/28 मार्च, 2025/- शासन द्वारा नागरिकों के हितों के लिए स्वरोजगार की अनेकों योजनायें चलाई जा रही है। इन्हीें योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों ने अपने सपने को साकार किया है। स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना एक उद्यमी के लिए एक बड़ी चुनौती के समान है। लेकिन प्रबल ईच्छाशक्ति और बेहतर कार्ययोजना से इसे पूरा कर दिखाया है बुरहानपुर जिले के बहादरपुर निवासी शुभम मोरे ने। शुभम मोरे बताते है कि, शुरूआत से ही वे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने संत रविदास स्वरोजगार योजना की सहायता ली। वर्तमान में वे ऑटो पार्टस व्यवसाय का कार्य कर रहे है।

संत रविदास स्वरोजगार योजना लाभार्थी शुभम मोरे के 

जीवन में एक नई रोशनी के रूप में आयी है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बुरहानपुर द्वारा संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर हितग्राही लाभान्वित हो रहे है।

योजना की मदद् से स्वयं का रोजगार किया स्थापित

ग्राम बहादरपुर के हितग्राही श्री मोरे बताते है कि, मैंने बैंक ऑफ इण्डिया बहादरपुर शाखा के माध्यम से योजनान्तर्गत 9 लाख 50 हजार रूपये का ऋण प्राप्त कर व्यवसाय प्रारंभ किया है। ऑटो पार्ट्स का व्यवसाय प्रारंभ करने के पूर्व वे बैंक में प्रायवेट नौकरी किया करते थे। ऑटो पार्टस व्यवसाय से वे 30 हजार रूपये से अधिक प्रतिमाह कमा लेते है।

अन्य लोगों को भी रोजगार देने में हुए सक्षम

अब शुभम स्वयं सक्षम होने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे है। शुभम मोरे कहते है कि स्वरोजगार योजना वाकई में हितग्राहियों के लिए कारगर है। इसका लाभ लेकर व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञाापित किया है।


      आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...