Skip to main content

धार में बड़ा सड़क हादसा, बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर LPG टैंकर की टक्कर में 8 लोगों की मौत

 मध्य प्रदेश के बदनावर क्षेत्र में निर्माणाधीन उज्जैन -बड़नगर फोरलेन पर बुधवार रात ग्राम बामनसुता के पास दो वाहनों की टक्कर में करीब 8 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। मृतक मंदसौर और रतलाम जिले के बताए जा रहे हैं। गंभीर घायलों को रतलाम रेफर किया गया। रात 12 बजे तक घायल अस्पताल लाए गए।

मध्य प्रदेश बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर देर रात दो वाहनों में भिड़ंत, 8 लोगों की मौत

प्रदेश पत्रिका धार। बड़नगर फोरलेन पर ग्राम बामनसुता के पास तीन से तीन वाहनों की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, तथा तीन गंभीर घायल हो गए। हादसे में वाहनों से घायलों और मृतकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार चकनाचूर हो गई तथा 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने रतलाम ले जाते समय रस्ते में दम तोड़ दिया।

तीन घायलों को रतलाम रेफर किया गया

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मरने वाले मंदसौर जिले के बताया जा रहा हैं। तीन गंभीर घायलों को रतलाम रेफर किया गया। जिसमें एक की रास्ते में मौत हो गई, जिसे वापस यहां सिविल हॉस्पिटल लाया गया। मृतकों को शुरुआत में शिनाख्त नहीं हो पाई, इसलिए उनके फोटो खिचकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए। एक सूचना मिलने पर एसडीएम दीपक चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव समेत बड़ी संख्या में जमा हो गए।


मृतकों में दो की शिनाख्त हो गई

सूत्रों के मुताबिक एलपीजी टैंकर राग साइड से था जिससे एक पिकअप और कार की भिंडत हो गई। मृतकों के गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किए जाएंगे। मृतकों में दो की शिनाख्त हो पाई है। गिरधारी माखीजा निवासी मंदसौर एवं अनिल व्यास रतलाम जिला के बताए गए है।


     आप देख रहे हैं 👇 



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...