सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आप हिंदू त्योहारों का टार्गेट कर रहे…; MP में भगवा झंडा हटाने पर CMO के चेहरे पर पोती कालिख!

 हिंदू संगठन के कुछ लोग नाराज हुए और सीएमओ के सरकारी आवास पर जाकर चेहरे पर कालिख पोत दी। पीड़ित सीएमओ का नाम प्रदीप शर्मा है। जानिए क्या है पूरा मामला।


मध्य प्रदेश के दमोह में हिंदु संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सीएमओ के मुंह पर कालिक पोतने का मामला सामने आया है। कालिख पोतने की वजह भगवा झंडों को हटवाने का आदेश देना बताया जा रहा है। इसके चलते हिंदू संगठन के कुछ लोग नाराज हुए और सीएमओ के सरकारी आवास पर जाकर चेहरे पर कालिख पोत दी। पीड़ित सीएमओ का नाम प्रदीप शर्मा है। जानिए क्या है पूरा मामला।

ये गलत बात है..., और चेहरे पर पोती कालिख-

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो व्यक्ति सीएमओ के घर जाते हैं और उनके ऊपर कालिख पोत देते हैं। सीएमओ घर के बाहर खड़े होकर फोन पर बात कर रहे होते हैं कि तभी एक शख्स उनके चेहरे पर कुछ पोतने लगता है। दूसरा शख्स बोलता है- ये गलत है। आप हिंदू त्योहारों को टार्गेट कर रहे हैं। इतना कहते-कहते वह भी उनके चेहरे पर कालिख पोत देता है।

हेलो, ये लोग घर आ गए हैं और...

सीएमओ किसी से फोन पर कहते हैं कि हेलो, ये लोग घर आ गए हैं। मुंह काला कर रहे हैं। मेरे घर में घुस गए हैं। इस पर एक शख्स गुस्से से चिल्लाते हुए कहता है कि कर्म ही तुम्हारे ऐसे हैं कि मुंह काला तुम्हारा होगा। इतनें में सीएमओ अपने को उनसे छुड़ाकर घर के अंदर चला जाता है और गेट बंद करने लगता है।

भगवा झंड़े हटवाने का लगा आरोप

दमोह जिले के सीएमओ प्रदीप शर्मा है ने हिंदू नव वर्ष के चलते नगर में लगने वाले भगवा झंडों को हटवाने का आदेश दिया था। इसके बाद ही यह घटना सामने आई। दमोह में हिंदू नव वर्ष के साथ-साथ रामनवमी की तैयारियां चल रही हैं। नगर में भगवा झंडे लगवाए जा रहे थे। हिंदू संगठनों का आरोप है कि सीएमओ प्रदीप शर्मा के आदेश के बाद नगर पालिका के कर्मचारी इन झंडों को हटवा रहे थे। इसके बाद ही यह विवाद शुरू हुआ|

दोनों पक्ष ने पुलिस से मांगी मदद

सीएमओ प्रदीप शर्मा ने पुलिस से मदद मांगी है। वहीं हिंदू संगठन भी प्रदीप शर्मा पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। एक टीम बना दी गई है जल्दी यह स्पष्ट हो जाएगा की आखिर इस पूरे मामले में गलती किसकी है। अगर सीएमओ उनके साथ अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्तियों पर मामला दर्ज करना चाहते हैं तो हम कार्रवाई करेंगे।



        आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...