सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुएं में जहरीली गैस से 8 की मौत:खंडवा में गणगौर के लिए सफाई करने उतरा शख्स डूबा, उसे बचाने के चक्कर में हादसा


 खंडवा के कोंडावत गांव में कुएं में जहरीली गैस से 8 लोगों की मौत हो गई।


खंडवा में एक कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 8 शव कुएं से बाहर निकाल लिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

ये घटना गुरुवार शाम को जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन को लेकर अर्जुन नाम का शख्स कुएं की सफाई करने उतरा, जो जहरीली गैस के कारण बेसुध होकर कुएं में जमा दलदल में डूब गया। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 7 और लोग कुएं में उतरे। ये सब भी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से डूब गए और इनकी जान चली गई।

सभी 8 शवों को पोस्टमार्टम के लिए छैगांवमाखन के अस्पताल ले जाया गया है। शुक्रवार को शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
पुलिस, प्रशासन और SDERF की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत


  1. राकेश (21) पिता हरी पटेल
  2. वासुदेव (40) पिता आसाराम पटेल
  3. अर्जुन (35) पिता गोविंद पटेल
  4. गजानंद (35) पिता गोपाल पटेल
  5. मोहन (48) पिता मंसाराम पटेल
  6. अजय (25) पिता मोहन पटेल
  7. शरण (40) पिता सुखराम पटेल
  8. अनिल (28) पिता आत्माराम पटेल

कुएं से नहीं निकले तो प्रशासन को बुलाया 

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर के वक्त 8 लोग कुएं में डूबे थे, शाम तक बाहर नहीं निकले। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और प्रशासन को भी सूचित किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ ही SDERF का 15 सदस्यीय दल भी मौके पर पहुंच गया। रेस्क्यू टीम रस्सी और जाली लेकर कुएं में उतरी और शवों को बाहर निकाला।

सबसे पहले अर्जुन कूदा, सबसे बाद में निकला शव बताया जा रहा है कि जिस कुएं में ये हादसा हुआ, उस कुएं के किनारे एक नाली निकलती है। इस नाली के जरिए गांव का गंदा पानी कुएं में जाता है। जिससे कुआं दलदल में तब्दील हो गया है। इसी दलदल की सफाई के लिए अर्जुन नाम का युवक कुएं में उतरा था। आशंका है कि गंदगी के कारण कुएं में जहरीली गैस बन गई, जिससे उसका दम घुटा और वह डूब गया। इसके बाद एक एक कर 7 लोग डूबे। रेस्क्यू में सबसे आखिरी में अर्जुन का शव निकाला गया।



रेस्क्यू ऑपरेशन की 5 तस्वीरें देखिए -

इस कुएं में सफाई के लिए 8 लोग अंदर उतरे थे।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने रेस्क्यू टीम की मदद भी की।

रेस्क्यू टीम ने कुएं से शवों को बाहर निकाला।

घटनास्थल स्थल पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय, विधायक छाया मोरे पहुंची।

मौके पर दो एंबुलेंस भी पहुंची हैं।


खंडवा में कुएं में 8 लोगों की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए।




         आप देख रहे हैं 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...