सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Amazon से ऑर्डर किए सोने के 14 सिक्के, पार्सल मिला तो उन्हें निकालकर खाली डिब्बा कर दिया रिटर्न

 भोपाल में एक जालसाज ने ऑनलाइन सोने के सिक्के ऑर्डर कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने ई-कामर्स वेबसाइट से सोने के सिक्के मंगवाए और डिलेवरी ब्वॉय को लालच देकर पार्सल खोला और सिक्के निकाल लिए। इसके बाद, उसने ऑर्डर रिटर्न कर दिए और उसे पूरी राशि वापस मिल गई।

भोपाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश पत्रिका भोपाल। भोपाल में एक जालसाज ने ऑनलाइन सोने के सिक्के ऑर्डर करने के बहाने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। उसने ऑनलाइन ई-कामर्स वेबसाइट से सोने के सिक्के ऑर्डर किए। पार्सल मिलने पर ठग ने डिलेवरी ब्वाय को रुपयों का लालच देकर पैकिंग खोली और उसमें से सोने के सिक्के निकाल लिए।

साथ ही ऑर्डर को तुरंत रिटर्न कर दिया। जिससे उसके ऑर्डर के रुपये भी ऑनलाइन वापस मिल गए और सिक्के भी। वहीं, कंपनी को जब रिटर्न ऑर्डर का पार्सल खाली मिला तो उन्होंने डिलेवरी कंपनी से जवाब मांगा, जिसके बाद डिलेवरी कंपनी की शिकायत पर चूनाभट्टी थाने में आर्डर करने वाले आरोपित और डिलेवरी ब्वाय के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

सिक्के के दो अलग-अलग ऑर्डर दिए थे

एसआई योगेश सिसोदे ने बताया कि अक्टूबर 2024 में विजय नाम के व्यक्ति ने ई-कामर्स वेबसाइट एमेजन से सोने के सिक्के के दो अलग-अलग आर्डर दिए थे। गौरतलब है कि उसने एक ऑर्डर में आठ सिक्के और दूसरे में छह सिक्कों का ऑर्डर दिया था।

वहीं, दोनों ऑर्डर के लिए चूनाभट्टी क्षेत्र की अलग-अलग लोकेशन दी गई थीं। तय समय पर कंपनी ने विजय को ऑर्डर डिलेवर कर दिया। लेकिन ऑर्डर प्राप्त करने के बाद विजय ने डिलेवरी ब्वाय मनीष कार्तिकार को पार्सल खोलने के एवज में 500 रुपये का लालच दिया। और उसने पार्सल खोलकर उसमें से सोने के सिक्के निकाल लिए और खाली पार्सल पकड़ा दिया।

राशि भी वापस मिल गई

इधर, उसने दोनों ऑर्डर ऑनलाइन रिटर्न भी कर दिए, जिससे की उसे आर्डर की राशि भी वापस मिल गई। कंपनी में ऑर्डर वापस पहुंचा तो दोनों पार्सल के कुल 14 सोने के सिक्के गायब मिले। जिसके बाद कुरियर कंपनी ब्लू डार्ट से संपर्क किया गया।

कंपनी ने मामले की शिकायत चूनाभट्टी थाने में की। जांच में सामने आया कि ऑर्डर करने वाले आरोपित विजय ने फर्जी डिलेवरी एड्रेस दिया था। वह उन स्थानों पर रहता ही नहीं है। जबकि डिलेवरी ब्वाय ने रुपयों के लालच में उसे पार्सल खोलने की अनुमति दी।

डिलेवरी ब्वाय पर अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है। जबकि विजय के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस को उसकी तलाश है।



      आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...