सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक ली




जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक ली


 बुरहानपुर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि, जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन बनाए, अभियान से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रमुख गणमान्य नागरिकों, सभी को जोड़े। जल गंगा संवर्धन अभियान शासन का महत्वपूर्ण अभियान है जिसमें सभी की सहभागिता अति-आवश्यक है। 


 विदित है कि जल संसाधन विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि, जिन डेमों में सुधार एवं मरम्मत की आवश्कता है, उन्हें शीघ्र ठीक कराए। बारिश के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाये। जिले में जल संसाधन विभाग अंतर्गत विकासखंड खकनार के तहत पांगरी मध्यम सिंचाई परियोजना, बुरहानपुर विकासखंड के तहत भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना एवं बख्खारी तालाब इत्यादि के कार्य निर्माणाधीन है। आने वाले समय में क्षेत्र में सिंचाई सुविधा में वृद्धि होगी। 


पेयजल प्रबंधन के संबंध में दिये निर्देश


 प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने सख्त निर्देश दिये है कि, जिले में पेयजल संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि पानी की टंकियों की नियमित रूप से सफाई हो, ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए आगामी माहों में पेयजल के लिए समुचित व्यवस्थाएं रहें। उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये है। पशुओं के लिए भी पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए।


कार्ययोजना को लेकर चर्चा


 प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कलेक्टर श्री हर्ष सिंह से जल गंगा संवर्धन अभियान की आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा भी की। कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि, जिले की शांति भंग करने वाले, अवैध शराब, अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही करें।

यहां रहे उपस्थित 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, श्री मनोज माने, जिला पंचायत सीईओ सुश्री तला शरणागत, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, एसडीएम श्रीमति पल्लवी पुराणिक, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री मंडलोई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



        आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...