सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जल_गंगा_संवर्धन_अभियान बुरहानपुर जिले में वन विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान कार्य योजना तैयार की गई




*जल_गंगा_संवर्धन_अभियान*


*बुरहानपुर जिले में वन विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान कार्य योजना तैयार की गई* 


*बुरहानपुर वन विभाग द्वारा जल अभियान के तहत जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, तालाब, बावड़ियों, स्टॉप डेम का गहरीकरण सहित पौधारोपण का कार्य किया जायेगा। विभाग द्वारा 67 जल स्त्रोतों की साफ-सफाई हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में वन विभाग द्वारा सोलाबरडी और गढ़ताल रेंज में जल स्त्रोतों की साफ-सफाई व गहरीकरण का कार्य किया गया।




*पर्यावरण संतुलन का प्रयास*


वन विभाग का अमला स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर जल स्त्रोतों जैसे नदी, तालाबों, बावड़ियों में जमे कचरे, पेड़ के सूखे पत्ते, गाद, झाड़ियां को हटा रहे है, ताकि मानसून के दौरान पानी का भराव आसानी से हो सकें। जल संरचनाओं में पानी का भराव होने पर जंगल में रहने वाले जानवरों, पशु-पक्षियों को भी इससे राहत मिलेगी। यह पर्यावरण संतुलन का एक प्रयास है। क्योंकि देखने में आता है कि जल स्त्रोतों एवं जल संरचनाओं में अपशिष्ट पदार्थो के जमा होने पर पानी का ठहराव कम हो जाता है। जिससे जल स्तर कम होने के साथ ही पानी की समस्या आने लगती है। अब जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वन विभाग द्वारा किये जा रहे इन प्रयासों से क्षेत्र के जल स्त्रोतों में जल का स्तर बढ़ेगा और क्षेत्र को राहत मिलेंगी।


*युद्ध स्तर पर कार्य जारी*


जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के नागरिकगण मिलकर हाथों में कुदाली, फावडे़, तगाड़ी, जाली लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे है। सभी जानते है कि यह हमारी जिम्मेदारी है। आपस में समन्वय भाव एवं मिलकर काम करके ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। 


                     आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ