pub-4032623511138817 सभी राशन कार्ड के हितग्राहियों को ई-केवाईसी करना होगा अनिवार्य सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सभी राशन कार्ड के हितग्राहियों को ई-केवाईसी करना होगा अनिवार्य

 जिले में 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष ई-केवाईसी अभियान


सभी राशन कार्ड के हितग्राहियों को ई-केवाईसी करना होगा अनिवार्य

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अभियान के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बैतूल जिले में निवासरत सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए जिले में 9 अप्रैल विशेष ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ किया गया है जो आगामी 30 अप्रैल 2025 तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत सभी हितग्राहियों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराई जाए और ई-केवाईसी के पश्चात उसकी सत्यता का भी परीक्षण किया जाए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के भी निर्देश दिए है।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विक्रेताओं की साप्ताहिक बैठकें आयोजित कर ई-केवाईसी की समीक्षा की जाए और अभियान की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राशन वितरण कार्य ई-केवाईसी के कारण प्रभावित नहीं होना चाहिए। पात्र परिवारों को पहले राशन वितरण किया जाए और शेष समय में विक्रेता ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराएं। इस पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री केके टेकाम ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण की व्यवस्था को प्रत्येक उपभोक्ता की ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। ई केवाईसी की व्यवस्था में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त करने वाले प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य के उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता के पास जाकर पीओएस मशीन से ई-केवाईसी करवाना आवश्यक है। इसके लिए राशन प्राप्त करने वाले परिवार के हर व्यक्ति को उचित मूल्य की दुकान पर संपर्क करना होगा।

1 लाख 69 हजार 845 सदस्यों की होगी ई-केवायसी

जिले में कुल 12 लाख 76355 सदस्यों के ई केवाईसी के विरुद्ध 1106510 लोगों द्वारा ई-केवाईसी किए जा चुके है। शेष 1 लाख 69 हजार 845 सदस्यों की शासन नियम अनुसार 9 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान के माध्यम से ई केवाईसी की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जनपद पंचायत स्तर पर सीईओ और नगरीय क्षेत्र सीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिसका पर्यवेक्षण संबंधित एसडीएम करेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर यह कार्यवाही उचित मूल्य दुकान के विक्रेता के साथ ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं नगरीय क्षेत्र में विक्रेता के साथ वार्ड प्रभारी को कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंप गई है। उन्होंने उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त करने वाले राशन कार्ड धारी परिवारों से 30 अप्रैल तक अपना ई केवाईसी कराए जाने की अपील की है।



               आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...