सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर के मुर्तुजा अमीन का ट्वीट बना देश भर के स्टार्टअप संचालकों की आवाज

 

नीली टी शर्ट में अपने स्टाफ का मार्गदर्शन करते मुर्तुजा अमीन

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर (बिजनेस रिपोर्टर) एक तरफ भारत सरकार स्टार्टअपस को बढावा देने के लिए स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए अपील और स्कीम चला रही है वहीं दूसरी ओर बुरहानपुर के एकमात्र आईटी स्टार्टअप संचालक मुर्तुजा अमीन को अपने नए कार्यालय में बिजली का मीटर लगवाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। परेशान होकर युवा मुर्तुजा अमीन ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट किया तब जाकर उनकी समस्या का समाधान हुआ पेश है।

बुरहानपुर के निवासी युवा मुर्तुजा अमीन, मुर्तुजा अमीन पिछले 8 साल से आईटी सेक्टर का स्टार्टअप संचालित कर रहे और बुरहानपुर के शिक्षित युवाओ को रोजगार दे रहे है मुर्तुजा चाहते तो विदेश में किसी मल्टीनेशनल कंपनी में बडे सालाना पैकेज की नौकरी कर सकते थे साथ ही मुंबई इंदौर पूना जैसे महानगरों में स्टार्टअप स्थापित करके आराम से अपना जीवन बसर कर सकते थे लेकिन मुर्तुजा अमीन ने अपनी जन्म स्थली बुरहानपुर में शिक्षित बेरोजगार युवाओ को रोजगार देने और बुरहानपुर शहर से युवाओ के पलायन को रोकने के लिए बुरहानपुर में आईटी सेक्टर का स्टार्टअप शुरू किया आज उनके संस्थान में 85 युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

मुर्तुजा अमीन ने हाल ही में उन्होंने दाऊदपुरा क्षेत्र में अपने स्टार्टअप का नया ऑफिस शुरू किया, लेकिन बिजली का मीटर लगवाने में उन्हें प्रशासनिक अड़चनों का सामना करना पड़ा। इस बीच उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल का एक बयान सुना, जिसमें उन्होंने कहा था कि “भारत की तुलना में चीन में स्टार्टअप ज्यादा अच्छा कर रहे हैं।”

आईटी स्टार्टअप संचालक मुर्तुजा अमीन के व्दारा मंत्री पियूष गोयल को किया गया ट्वीट


इस बात से प्रेरित होकर मुर्तुजा ने अपनी समस्या को लेकर पियूष गोयल को ट्वीट किया। इस ट्वीट ने न केवल उनकी समस्या का समाधान करवाया, बल्कि देशभर की आईटी और स्टार्टअप कम्युनिटी का भी समर्थन उन्हें मिला। मंत्री ने इसके बाद स्टार्टअप्स की समस्याओं को सुनने के लिए एक *हेल्पलाइन नंबर* भी जारी किया।

मुर्तुजा का मानना है कि स्टार्टअप्स के लिए ऐसा अनुकूल माहौल तैयार किया जाए, जिससे किसी उद्यमी को अपनी समस्या के लिए ट्वीट करने की नौबत न आए।

मुर्तुजा अमीन के संस्था के कर्मचारी जीनत अंसारी और हुजेफा नलवाला भी मानते है उन्होने जिस फील्ड में शिक्षा हासिल की है उसके लिए उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए इंदौर मुंबई जाना पड रहा था लेकिन पारिवारिक स्थिति के चलते वह बडे शहरों में नही जा सके लेकिन मुर्तुजा अमीन जी की इस पहल से उन्हें और उनके जैसे शिक्षित बेरोजगारो को बुरहानपुर में अच्छा रोजगार मिल रहा है सरकार ने ऐसे संचालको के लिए सिंगल विंडो जैसी सुविधा रखनी चाहिए।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...