सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी की जयंती के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्ट ऑफिस के समीप डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन



संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी की जयंती के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्ट ऑफिस के समीप डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर आधुनिक भारत के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया। 

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकु टांक

 द्वारा कहा गया कि बाबा साहेब अंबेडकर जी का योगदान भारतीय समाज के लिए अमूल्य है और उनका जीवन हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। 



भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान विभूति हैं,

 जिन्होंने समाज में व्याप्त असमानता, छूआछूत और जातिगत भेदभाव के खिलाफ पूरी जिंदगी संघर्ष किया। वे न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि समाज सुधारक, विधिवेत्ता, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और दलितों के मसीहा भी थे। उन्होंने वंचितो को सामाजिक न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। जन्म से ही उन्हें जातिगत भेदभाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने आत्मबल, कठिन परिश्रम और शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी विशेष पहचान बनाई। 

इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल द्वारा 

कहा गया कि आज जब हम अंबेडकर जी की जयंती को मना रहे हैं, तो हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करें, शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाएं और भारत को एक सशक्त, समान और समावेशी राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें, बाबासाहेब कहा करते थे कि वह ऐसे धर्म को मानते हैं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। उनका मानना था कि जीवन लम्बा होने के बजाय महान होना चाहिए। 

उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकु टांक, हमिद काजी, रविंद्र महाजन, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, अजय रघुवंशी, किशोर महाजन, अनीता अमर यादव, इकराम अंसारी, मीनाक्षी महाजन, सरिता भगत, तस्लीम मर्चेंट, डॉक्टर तारीक, अकिल औलिया, फरीद काजी, गौरी शर्मा, सलीम कॉटनवाला, कायद सुरूरी, अहफ़ाज़ मीर, हामिद डायमंड, जहीर अब्बास, आसिफ खान, शैली किर ,संजय चौकसे, कमलेश शाह, राजेश भगत, श्याम बनातवाला, निखिल खंडेलवाल, उबैदुल्लाह, साजिद अंसारी, मोहम्मद मर्चेंट, प्रमोद कुमार जैन, अरुण महाराज जोशी, रियाज उल हक अंसारी, रफीक मंसूरी, भावेश सिंह तोमर, असलम खान, सुखलाल सिरसाठ, कैलाश पाटिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



            आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...