pub-4032623511138817 फैक्ट्री लगाकर हो रही थी नकली नोटों की छपाई, नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फैक्ट्री लगाकर हो रही थी नकली नोटों की छपाई, नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

 नकली नोटों के रैकेट से जुड़े आरोपियों के कब्जे से कलर प्रिंटर, नोट छापने वाला कागज, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया है. यानी ये लोग नोट छापने के लिए बाकायदा फैक्ट्री लगा रखी थी.


मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने शहर में नकली नोटों की छपाई (Fake Currency Notes Printing) के बड़े रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने होटल में छापा मारकर इस रैकेट से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया. वहीं, उनकी निशानदेही पर 2 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनके पास से लाखों रुपये के नकली नोट बरामद हुए. पकड़े गए तीनों आरोपी छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले हैं.

नकली नोटों के रैकेट से जुड़े आरोपियों के कब्जे से कलर प्रिंटर, नोट छापने वाला कागज, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया है. यानी ये लोग नोट छापने के लिए बाकायदा फैक्ट्री लगा रखी थी.

पुलिस ने नकली नोटों के सौदागर ऐसे दबोचा

दरअसल, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग होटल में नकली नोट बनाने का काम कर रहे हैं. सूचना पर डीसीपी राजेश त्रिपाठी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने होटल में दबिश देकर अब्दुल शोएब, रहीश खान और प्रफुल्ल कुमार कोरी को गिरफ्तार किया. इन तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे निजी काम से इंदौर आए हैं और होटल में रुके हुए थे. शक होने पर जब उनके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें ₹50,000 के नकली नोटों की एक गड्डी मिली. पुलिस ने जब इन नोटों की जांच की, तो वे पूरी तरह नकली निकले.

आरोपियों से ये सामान हुए बरामद

इसके अलावा उनके पास से अलग-अलग सीरीज के और भी नकली नोट बरामद हुए. तलाशी में कलर प्रिंटर, लेमिनेशन शीट, लकड़ी के उपकरण, नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाली पेपर शीट, एक लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री भी जब्त की गई.

पूछताछ करने पर आरोपियों ने भोपाल के आकाश और शंकर चौरसिया से नोट लाने की बात बताई. इसके आधार पर दोनों आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया गया. उनके पास से भी ₹500 के ₹770 नोट बरामद हुए. डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इन आरोपियों से पूछताछ में यह पता चला कि छिंदवाड़ा गैंग से नोट छापने वाली भोपाल गैंग का संपर्क सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से हुआ था. छिंदवाड़ा गैंग की ओर से नकली नोट छापकर भोपाल को सप्लाई लिए दिए थे और वह अलग-अलग स्थानों पर नकली नोटों को खपाने वाले थे. हालांकि, इसके पहले ही क्राइम ब्रांच ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से अब पुलिस पूछताछ में जुटी है.


                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...