सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड में नवागत सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा ने पदभार संभाला

 भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड में नवागत सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा ने पदभार संभाला


भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड में नवागत सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल) ने पदभार संभाल लिया है। बुधवार को पूर्व सीएमडी राकेश कुमार चोखानी ने प्रशासनिक भवन में उनको अपना दायित्व सौंपते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

गौरतलब हैं कि, नवागत सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा

(विशिष्ट सेवा मेडल) भारतीय नौसेना पृष्ठभूमि से हैं। उनके पास 36 वर्षों का कार्यानुभव है। भारतीय नौसेना में विभिन्न पदों पर कार्य करने के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नेतृत्व किया और उत्कृष्ट सेवा के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं।

नेपा लिमिटेड 

कमोडोर अरविंद वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल)

 की शैक्षणिक और व्यावसायिक पृष्ठभूमि : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय, देहरादून के पूर्व छात्र और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, पुणे के गोल्ड मेडलिस्ट, कमोडोर अरविंद वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल) ने भारतीय नौसेना में 36 वर्षों तक सेवा की है। उन्होंने बीएससी, बीटेक और दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए तक की शिक्षा प्राप्त की हैं।

भारतीय नौसेना में उपलब्धियां

  • भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन ।
  • नौसेना उच्च कमान पाठ्यक्रम, नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के लिए चुने गए।
  • सम्मान और पुरस्कार
  • कमांडर-इन-चीफ की प्रशंसा (1999)
  • तीन बार चीफ ऑफ नेवल स्टाफ की प्रशंसा (2004, 2008 और 2016)
  • महामहिम राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल।

नौसेना जहाजों पर सेवा

  1. आईएनएस तिर
  2. आईएनएस नीलगिरि
  3. आईएनएस विक्रांत
  4. आईएनएस राजपूत

नेपा लिमिटेड में पदभार संभालने के बाद,

 नवागत सीएमडी कमोडोर वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल) ने मिल परिसर स्थित विभिन्न संयंत्रों का मुआयना किया और मिल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों से भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, मुख्य महाप्रबंधक कार्य राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक कार्य सुरेंद्र मेहता, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत सुमंत कानफाड़े, प्रबंधक पावर हाउस महेंद्र केशरी, प्रबंधक विपणन प्रशांत कुमार बैथालु, प्रबंधक पेपर मशीन के के देशमुख, कंपनी सचिव, निधि मिश्रा सहित कई अफसर कर्मी मौजूद रहे। 

            आप देख रहे हैं 👇


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...