डंपर के पहियों में फंसे एक्टिवा सवार दंपती:इंदौर में निगम की गाड़ी ने रौंदा; लोगों ने जेसीबी और जैक की मदद से निकाला
एक्टिवा सवार दंपती को डंपर ने रौंद दिया। दोनों पहियों में फंस गए।
इंदौर नगर निगम के डंपर ने एक्टिवा सवार दंपती को रौंद दिया। इससे दंपती एक्टिवा सहित डंपर के पहियों में फंस गए। दोनों के पैर पहियों के बीच में फंस गए। इस बीच पति को तड़पता देख पत्नी ने हाथ थामा और कहा, आप घबराना मत। अभी हमें बाहर निकाल लेंगे।
उन्हें निकालने के लिए जेसीबी भी बुलाई गई, लेकिन निकाला नहीं जा सका। इसके बाद लोगों ने जैक मंगाकर डंपर को ऊंचा किया और दोनों को बाहर निकाला।
हादसा रविवार दोपहर में जिंसी चौराहा के पास हुआ। लोगों के मुताबिक, डंपर ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद वह फरार हो गया। घायल दंपती के नाम तेजस (31) और रीनल (30) हैं।
दोनों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया। दोनों के ही पैर काफी जख्मी है। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल रेफर किया है। लोगों का कहना है कि यहां ई-रिक्शा बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं, जिससे ट्रैफिक बिगड़ता है और दुर्घटनाएं होती हैं। आज भी हादसा इन्हीं परिस्थितियों में हुई।
रेस्क्यू की तस्वीरें
![]() |
दंपती एक्टिवा सहित डंपर के पहियों में फंस गए थे। |
![]() |
लोगों ने जैक मंगाकर डंपर को ऊंचा किया और दोनों को बाहर निकाला। |
![]() |
मौके पर जेसीबी भी बुलवाई गई थी। लेकिन डंपर को ऊंचा नहीं किया जा सका था। |
मुंबई के रहने वाले हैं दंपती दंपती का पूरा नाम तेजस-रीनल गुप्ता है। वे मूलत: मुंबई के रहने वाले हैं।दोनों कंपनी सेक्रेटरी हैं। रीनल का मायका शिक्षक नगर, इंदौर का है। वे कुछ दिनों से इंदौर में थे। रविवार दोपहर को आइसक्रीम लेने के लिए वहां से गुजर रहे थे। तभी डंपर बिना साइड दिए मुड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। दोनों एक निजी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं।
Comments
Post a Comment