pub-4032623511138817 खरगोन कलेक्टर ने ली कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खरगोन कलेक्टर ने ली कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक

 


24 अप्रैल 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): खरगोन कलेक्टर ने ली कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक – खरीफ-2025 में फसलों की बुआई को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में गत दिनों कपास बीज वितरण को लेकर जिले के कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, लाइसेंसधारी डिस्ट्रीब्यूटर/डीलर, कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बीज विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि कपास बीज के वितरण को लेकर जिले में किसी भी प्रकार की लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति नही बनना चाहिए। इसके लिये सभी कम्पनियों को कपास बीज 30 अप्रैल से पूर्व अधिक से अधिक मात्रा में भण्डारित कर, अंतिम डीलर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में कपास बीज के वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसानों को कपास बीज निर्धारित कीमत पर ही मिलना चाहिए। कपास बीज की कालाबाजारी एवं अधिक दाम पर बीज विक्रय पाये जाने पर लाइसेंस निरस्ती की कार्यवाही करने के साथ ही दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर कराई जाए। कपास की सभी किस्मों के बीज का समानुपातिक वितरण पर ध्यान दिया जावे।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री शिवसिंह राजपूत द्वारा बताया गया कि जिले की मुख्य फसल कपास की कुल रकबे के लगभग 46 प्रतिशत अर्थात 01 लाख 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की जाती है। कृषकों द्वारा कपास की बुवाई शुभ मुहूर्त अक्षय तृतीया (30 अप्रैल 2025) से कर दिया जाता है। जिले में लगभग 98 प्रतिशत क्षेत्र में बीटी कपास ही बोया जाता है । कपास बीज का वितरण जिले के लाइसेंसधारी डिस्ट्रीब्यूटर/डीलर के माध्यम से ही किया जाता है। साथ ही बताया गया कि इन दिनों गर्मी अधिक होने से अक्षय तृतीया पर कपास की बोनी करने से फसल के खराब होने की आशंका बनी रहेगी। इससे बचने के लिए किसानों को कपास की बोनी 20 मई के बाद ही करने के लिए कृषि विभाग के मैदानी अमले, डिस्ट्रीब्यूटर, डीलर एवं कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा समझाइश दी जाए ।

                आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...