सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कस्टमर ने पेटीएम करते समय दुकानदार को लगा दिया चूना, जब मशीन की बटन दबाकर सुनी रकम तो होश हवा हो गए!

 कस्टमर के दुकानदार को चूना लगाने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में ग्राहक पेटीएम करते समय दुकानदार को 230 रुपये में 207 रुपये कम की पेमेंट करता है। जिसे दुकानदार भी नहीं भांप पाता है। लेकिन जैसे ही वह स्कैनर मशीन की बटन दबाता है, उसके तोते ही उड़ जाते हैं।


दुकानों पर आजकल ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक स्कैनर मशीन लगी होती है। जिसके ऊपर पहले तो स्कैनर चिपका होता है, वहीं मशीन में पेमेंट करते ही ‘(एप का नाम), पर इतने पैसे प्राप्त हुए!’ की आवाज आती है। इस सिस्टम से दुकानदारों से ठगी होने की चांसेस काफी हद तक कम रहती है। लेकिन अगर कोई ध्यान न दें, तो इंसान इसमें भी चालाकी दिखा सकता है।

इसकी जीती-जागती मिसाल एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने दुकान पर 230 रुपये की पेमेंट करते हुए 207 रुपये कम चुकाए हैं। लेकिन नंबर्स के हेर-फेर के चलते दुकानदार भी उसकी इस चोरी को पकड़ नहीं पाता है। जिसके कारण बंदा बच जाता है, लेकिन अब इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। जिस पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

230 रुपये के नाम पर लगाया चूना…

इस CCTV फुटेज में एक दुकान के काउंटर पर खड़े एक शख्स को देखा जा सकता है, जो स्कैनर को अपने पेमेंट ऐप पर स्कैन करके पैसे चुकाता है। लेकिन 230 रुपये की जगह वह सिर्फ 23 रुपये ही चुकाता है। यह सुनकर दुकानदार जब उसे रोककर पूछता है कि कितने किए तो वह 230 ही कहता है। और वहां से 9,2,11 हो लेता है। 

दुकानदार दोबारा अपनी पेमेंट मशीन की बटन दबाता है, तो उसे 23 रुपये की पेमेंट ही सुनाई देती है। जिसके बाद वह उस शख्स को आवाज लगाता है, इसी के साथ करीब 28 सेकंड की यह क्लिप खत्म हो जाती है। X पर इस वीडियो को @gharkekalesh ने पोस्ट करते हुए लिखा- 230 करना था, 23 करके भाग गया।

ग्राउंड लेवल पर स्कैम कर दिया !

दुकान पर हुए इस स्कैम को लेकर कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ग्राउंड लेवल पर स्कैम कर दिया ! दूसरे यूजर ने कहा कि दुकानदार की गलती है उसने अनाउंसमेंट पर ध्यान नहीं दिया मशीन ने स्पष्ट रूप से घोषणा की थी। तीसरे यूजर ने लिखा कि यहां नहीं देगा पैसा कहीं और तो देगा ही कब तक बचाएगा। चौथे यूजर ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से भरोसा करना मुश्किल हो रहा है।

                 आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...