जिला बुरहानपुर जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में नगर निगम और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया
जिला बुरहानपुर जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में नगर निगम और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया
बुरहानपुर जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में नगर निगम और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि, यह सुनिश्चित करें कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल की उपलब्धा रहें। इसके अलावा ग्रामीण निकायों में पीएचई विभाग के अधिकारी एवं जनपद के अधिकारी समन्वयता के साथ कार्य करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि, अधिकारी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण करें, जहां भी समस्याएं आ रही है उनका तत्काल निराकरण किया जायें। इस कार्य में लापरवाही न बरते, निराकरण में देरी होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
जनपद पंचायत सीईओ अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लगातार कार्यों की मॉनीटरिंग करें। बैठक में कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिये गये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, पीएचई कार्यपालन यंत्री श्री बुंदेला सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें