Skip to main content

ग्राउंड पुलिसिंग करने हेतु बुरहानपुर जिले के सभी अधिकारी निकले फील्ड में

 




ग्राउंड पुलिसिंग करने हेतु बुरहानपुर जिले के सभी अधिकारी निकले फील्ड में


पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश 

सहित जिले के राजपत्रित अधिकारियों ने किया सभी थानों का रात्रि में औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*


पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में,पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी पुलिसिंग करने, थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्त करवाने, संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुक्रम में थानों में कार्यवाहियां की जा रही है।  रात्रि में ग्राउंड पुलिसिंग जानने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद् पाटीदार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा डीएसपी महिला शाखा प्रीतम सिंह ठाकुर द्वारा शहर एवं ग्रामीण के  थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


*निरीक्षण में शामिल अधिकारी और उनके भ्रमण क्षेत्र:*


*श्री देवेंद्र पाटीदार (पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर) थाना शाहपुर*


*श्री अंतरसिंह कनेश (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर) – थाना नेपानगर*


*श्री गौरव पाटिल (नगर पुलिस अधीक्षक) थाना कोतवाली, थाना शिकारपुर 


*श्री निर्भय सिंह अलावा (एसडीओपी नेपानगर) – थाना निंबोला*


*श्री प्रीतम सिंह ठाकुर (डीएसपी) – महिला थाना*


*अधिकारियों द्वारा दिए आवश्यक प्रमुख निर्देश :-*


*1. लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण करने हेतु किया निर्देशित।*


*2. थाना एचसीएम एवं मुंशी को  समस्त रजिस्टर्स को अपडेट रखने हेतु किया निर्देशित।*


*3. चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु हॉट स्पॉट चिन्हित कर वहां प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध लोगों की चेकिंग करने, एवं थाने के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर विशेष नजर रखने हेतु निर्देश दिए |*


*4. थाना के परिसर एवं हवालात मालखाना को चेक किया गया |*


*5. बिना कारण के किसी भी व्यक्ति को थाने पर न बिठाया जाए यदि किसी अपराध में पूछताछ के लिए लाया जाए या गिरफ्तार किया जाता हैं | तो उसकी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए।*


*6. HCM द्वारा 6-6 घंटे की ड्यूटी मुलजिम सुरक्षा में लगाई जाए।*


*7. हवालात में किसी भी प्रकार से रस्सी,गमछा, धारदार चीज, फिनायल, बाल्टी आदि ना रखी जाए।*


*8. आरोपी को रात में ओढ़ने के लिए फटे पुराने कंबल ना दिए जाएं।*


*9. गुटके तंबाकू पाउच कोई भी ऐसी वस्तुएं हवालात में न दी जाए।*


*10.आरोपी बीमार होने पर तत्काल उपचार कराए जिसकी रोजनामचा रिपोर्ट भी दर्ज की जाए।*


*11.थाना प्रभारी एवं स्टाफ को कस्टोडियल डेथ के विषय को गंभीरता से लेकर आरोपियों की सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।*


*पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार जिला बुरहानपुर के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से रात्रि गस्त की जा रही है।*




Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...