सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल के मार्गदर्शन में गुरूवार को जिला आयुष कार्यालय में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित




जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल के मार्गदर्शन में गुरूवार को जिला आयुष कार्यालय में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


बुरहानपुर मध्यप्रदेश राज्य औषधीय पादप बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल के मार्गदर्शन में गुरूवार को जिला आयुष कार्यालय में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित रहा। जिसमें एक जिला-एक औषधि उत्पाद के तहत हल्दी के प्रचार-प्रसार, विभिन्न विभागों की योजना, औषधीय पौधों की खेती, संग्रहण, भंडारण, प्राथमिक संस्करण तथा विपणन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण में बाजार अनुसार खेती करने की भी सलाह दी गई, जिससे कम उत्पादन में अच्छा मुनाफा लिया जा सके। डॉ. विजय यावतकर ने हल्दी के गुणों के बारे में बताते हुए कहा कि, औषधियां जैसे- हरिद्रा खंड, पुग खंड तथा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधियों में भी हल्दी का उपयोग होता है। औषधियों में हल्दी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मेघा विभूते एवं मोनिका जायसवाल, उद्यानिकी विभाग विकासखंड अधिकारी गजानंद पाण्डेय, आयुष विभाग से डॉ. शांतिलाल भीलावेकर, बसंत गावस्कर, मयूर अतरदे, एफपीओ खामनी से डायरेक्टर प्रमोद पाटील, विजय रावत, उन्नतशील किसान रघुनाथ चौधरी, संजय यावतकर, वसंता पाटील उपस्थित रहे!



       आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...