लोकेशन बुरहानपुर
बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने असीरगढ़ किले का भ्रमण किया
बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने आज असीरगढ़ किले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर, तालाब सहित अन्य स्थलों का अवलोकन किया। पर्यटन विकास को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की जायेगी। भ्रमण के दौरान कलेक्टर को डीएटीसीसी के सदस्य मोहम्मद नौशाद व याकूब बोरिंगवाला ने किले के संबंध में जानकारी देकर अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें