Skip to main content

इंदौर में चली धूल भरी आंधी, शेड़ उड़े, पेड़ उखड़े, आधे शहर में बिजली गुल

 नगर निगम कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 40 से ज्यादा जगह पेड़ गिरने की शिकायत मिली। जोन 19 के अंतर्गत अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास एक पुराना पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। इसके अलावा बिचौली मर्दाना क्षेत्र में भी कई पेड़ गिरे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को शहर में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

तेज हवा में शेड के ये हाल हो गए।

प्रदेश पत्रिका इंदौर बुधवार को दोपहर में सूरज की तपिश ने शहरवासियों को बेहाल किया। वही शाम के समय मौसम का एकाएक मिजाज बदला और तेज हवाओं के कारण शहर धूल के आगोश में छुप गया। शहर की सड़कों व गलियों सहित अधिकांश इलाकों में दोपहर 3.30 से 5.30 बजे तक जहां 28 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चली।

शाम 5.30 से 6.30 बजे तक शहर में धूल भरी आंधी 48 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। धूलभरी हवाओं के गुबार के ओट में सूरज भी छिप गया। वही इस दौरान सड़कों पर निकले वाहनों को द्श्यता कम होने के कारण दिन में ही वाहनों की लाइट चालू करना पड़ी। तेज हवाओं के कारण प्रमुख चौराहों पर धूप से बचाने के लिए लगे शेड झुक गए और कई स्थानों पर टीनशेड भी उड़ गए।

शहर में बुधवार दोपहर बाद शहर में चली तेज हवा से चौराहों पर लगाए गए विवादित शेड उड गए। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दोपहर बाद चली आंधी की वजह से शहर में कई जगह सड़क पर पेड गिर गए। इससे आवागमन बाधित हुआ। सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास करवाया। शाम के समय शहर में धूल भरी आंधी चली।

तेज हवा-आंधी से 35 फीडर फाॅल्ट, आधे शहर में बिजली गुल

  • बुधवार शाम चली तेज आंधी-हवा के साथ ही शहर के बड़े हिस्से में बिजली गुल हो गई।
  • राजमोहल्ला से राजवाड़ा, राजेंद्र नगर से भंवरकुआं, किला मैदान से खंडवा रोड और बायपास से लेकर रिंग रोड व उज्जैन रोड तक तमाम क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।
  • घंटेभर बाद भी 35 फीडरों पर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। राजवाड़ा, राजमोहल्ला, संगम नगर, सुदामा नगर क्षेत्र व रिंग रोड के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित थी।
  • बिजली कंपनी के अधीन आना वाला शहर का पश्चिम डिवीजन ज्यादा प्रभावित रहा।
  • बिजली कंपनी के अनुसार ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा से बिजली लाइन पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग गिरे और कई जगह पेड़ की शाखाएं भी लाइन पर गिरी।
  • इसके चलते आपूर्ति बाधित हुई। रात नौ बजे तक ज्यादा तक स्थानों पर सुधार पूरा कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।

40 से ज्यादा जगह पेड़ गिरने की शिकायत

  • नगर निगम कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 40 से ज्यादा जगह पेड़ गिरने की शिकायत मिली। जोन 19 के अंतर्गत अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास एक पुराना पेड़ सड़क पर गिर पड़ा।
  • इसके अलावा बिचौली मर्दाना क्षेत्र में भी कई पेड़ गिरे।
  • इसी तरह जोन 19 में जूनी इंदौर, सिंधी कालोनी, जोन 10 में रणजीत हनुमान मंदिर क्षेत्र में भी पेड सड़क पर आ गिरे।
  • नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक जाम लग चुका था।
  • आंधी की वजह से बिजली गुल होने से चौराहों पर यातायात सिग्नल भी बंद हो गए।
  • इस वजह से भी जाम लगा। यातायात पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक क्लियर करने में खासी मशक्कत करना पड़ी।

द्रोणिका के प्रभाव से धूल भरी आंधी, अगले तीन दिन भी चलने की संभावना

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। वही दक्षिण पूर्व राजस्थान से पश्चिमी मप्र, विदर्भ, मराठवाड़ा से कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से राजस्थान की ओर से तेज हवाएं आ रही है और वप्रदेश में पूर्व व पश्चिमी की ओर से आ रही हवाओं का मिलन हो रहा है। इस वजह से इंदौर में गुरुवार से शनिवार तक आगामी तीन दिन धूलभरी आंधी चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।


जो शेड तेज हवा में उडे हैं वे विवादित


  • जो शेड तेज हवा में उडे हैं वे वहीं विवादित शेड हैं जिन्हें वाहन चालकों को धूप से बचाने के लिए नाम पर चौराहों पर लगाया गया था।
  • इन ढांचों की मजबूती को लेकर कई बार सवाल भी उठ रहे थे। नगर निगम के अधिकारियों ने स्ट्रक्चर की जांच की बात भी कही थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
  • इन पर लगे विज्ञापनों के चलते इनका विरोध भी हुआ था। हालांकि विवाद के बाद कई जगह से विज्ञापन हटवा लिए गए थे।
  • इन शेड की क्वालिटी इतनी घटिया थी कि तेज हवाओं में ये कुछ देर भी नहीं टिक पाए और उड़ने लगे।

दो उड़ानें इंदौर से भोपाल डायवर्ट


  • तूफान के कारण इंदौर एयरपोर्ट पर दो विमान नहीं उतर सके। इंडिगो विमान कपंनी की मुुंबई से 5.40 बजे इंदौर आने वाली उडा़न और बैंगलुरु से इंदौर आने वाली उड़ानों को भोपाल डायवर्ट किया गया।
  • दोनों विमान को इंदौर में उतरने की अनुमति नहीं मिली। तेज आंधी के कारण रनवे नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में विमान को भोपाल डायवर्ट किया गया।
  • मुंबई उड़ान ने उतरने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा और धूल के कारण विमान नहीं उतर सका। हवा में तीन से चार गोते लगाए, इससे विमान में बैठक यात्री घबरा गए।

गुरुवार के मौसम का अनुमान


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को शहर में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दोपहर में धूप के कारण शहरवासी परेशान होंगे।

                  आप देख रहे हैं 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...