बुरहानपुर में हर मंगलवार मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाहः जरूरी होने पर वकील की सेवा भी निशुल्क देंगे; जनसुनवाई में आवेदन लिखने में करेंगे मदद
बुरहानपुर में मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की नई पहल से बुरहानपुर के गरीब और पीड़ित लोगों को बड़ी राहत मिलना शुरू हुई है। कलेक्ट्रेट में हर मंगलवार को होने वाली जन सुनवाई में अब विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम मौजूद रहेगी। इस मंगलवार से इसकी शुरुआत हो गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल हेड डिफेंस काउंसिल सिस्टम डिप्टी चीफ अब्दुल वकील खान के काउंसिल सिस्टम डिप्टी चीफ अब्दुल वकील खान के अनुसार, यह कदम जबलपुर स्थित राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोगों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती। वे अपनी समस्याएं सही तरीके से नहीं रख पाते।
आवेदन लिखने में मदद करेंगे
इस नई व्यवस्था के तहत कलेक्ट्रेट में एक स्थान पर टेबल-कुर्सी की व्यवस्था की गई है। यहां सहायक एलएडीसी और पीएलवी लोगों को कानूनी सलाह देंगे। वे आवेदन लिखने में मदद करेंगे और कानूनी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
निशुल्क वकील की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी
भविष्य में यहां एक अलग कक्ष की भी व्यवस्था की जाएगी। जिन मामलों में वकील की आवश्यकता होगी, उनमें विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क वकील की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह सुविधा विशेष रूप से गरीब और पीड़ित लोगों के लिए वरदान साबित होगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें