pub-4032623511138817 मध्य प्रदेश के पूर्व DGP के साथ मारपीट, 99 साल के रिटायर्ड अधिकारी ने दी थाने में शिकायत सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश के पूर्व DGP के साथ मारपीट, 99 साल के रिटायर्ड अधिकारी ने दी थाने में शिकायत

 मध्य प्रदेश के पूर्व DGP हरि बल्लभ जोशी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। 99 साल के रिटायर्ड डीजीपी ने इस बारे में थाने में शिकायत दी है।

MP के पूर्व DGP हरि बल्लभ जोशी के साथ मारपीट।

भोपाल के बेहद पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी रह चुके हरि बल्लभ जोशी उम्र 99 साल के साथ उनके ही केयरटेकर द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। 1984 बैच के रिटायर्ड आईपीएस एम जोशी 80 के दशक में मध्य प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं। पूर्व डीजीपी जोशी ने भोपाल स्थित हबीबगंज थाने में इस बारे में लिखित शिकायत दी है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है पूरी घटना?

हबीबगंज थाने में दी गई लिखित शिकायत में पूर्व डीजीपी हरि बल्लभ जोशी ने बताया- "पुलिस विभाग से डीजीपी के पद से रिटायर होने के बाद मैं सेक्टर E5 / 3 अरेरा कॉलोनी में निवास करता हूं। मैंने अपनी देखभाल और सेवा के लिए एक एजेंसी के माध्यम से एक दैनिक कर्मचारी रफीक को रखा हुआ है। 8 अप्रैल को शाम 4:30 बजे रफीक ने मेरा गला दबाया और बोला कि जितना भी पैसा रखा हुआ मेरे हवाले कर दो। लेकिन इसी दौरान सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली उनकी एक और कर्मचारी गीता जो उनके लिए खाना बनाती है वह अंदर आई तो डर कर रफीक ने उनको छोड़ दिया और माफी भी मांगी।"

पूर्व डीजीपी हरि बल्लभ जोशी ने ने अपनी शिकायत में लिखा है- "रफीक ने उनके पास रखे हुए हजार रुपए में से 500 का नोट निकला और दो कीमती मूर्तियां एक गणेश जी की और एक हाथी की दोनों गायब मिली, जिसका शक उन्हें रफीक पर है। मामले की शिकायत उन्होंने हबीबगंज थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

बेटे और बहु भी थे IAS

गौरतलब है रिटायर्ड डीजीपी हरि बल्लभ जोशी भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त हो चुकी आईएएस टीनू जोशी के ससुर हैं। उनके पुत्र अरविंद जोशी भी आईएएस रह चुके हैं। 2010 में टीनू जोशी और अरविंद जोशी के घर आयकर विभाग के मारे गए छापे के दौरान 3 करोड़ से ज्यादा कैश मिला था। इसके बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।


                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...