सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ladli Behna Yojana – एमपी में क्यों नहीं आ रही लाड़ली बहना योजना की किस्त! ट्वीट ने मचाई हलचल

 Ladli Behna Yojana- राज्य सरकार प्राय: 10 तारीख या इसके आसपास पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि ट्रांसफर करते आई है लेकिन इस बार यह तिथि निकल चुकी है।

Ladli Behna Yojana 23

Ladli Behna Yojana : एमपी में महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त देय है। राज्य सरकार प्राय: 10 तारीख या इसके आसपास पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि ट्रांसफर करते आई है लेकिन इस बार यह तिथि निकल चुकी है। इतना ही नहीं, लाड़ली बहना योजना की नई किस्त कब दी जाएगी, इस संबंध में भी राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। तय तिथि निकल जाने और प्रस्तावित तारीख की घोषणा नहीं होने से योजना की लाभार्थी बहनें कुछ बेचैन हो रहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक्स हेंडल पर कुछ ऐसा लिखा जिससे सियासी हल्कों में हलचल मच गई।

एमपी में लाड़ली बहना योजना की अभी तक 22 किस्त दी जा चुकी हैं। इसके लिए माह की 10 तारीख मुकर्रर है और आमतौर पर राज्य सरकार तय तिथि के आसपास ही लाड़ली बहनों के बैंक खातों में पैसे डाल देती है। योजना की अब 23वीं किस्त देय है लेकिन अप्रेल माह की 11 तारीख हो जाने के बाद राशि का कोई अतापता नहीं है। ऐसे में योजना से लाभान्वित होनेवाली बहनों की व्यग्रता बढ़ गई है।

क्या सरकार की नीयत बदल गई

निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी लाड़ली बहना योजना की किस्त बैंक खातों में नहीं डाले पर कांग्रेस ने सरकार पर प्रहार किया है। प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस संबंध में अपने एक्स हेंडल पर बड़ी पोस्ट डालकर राज्य की बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने अपने ट्वीट में सीधा सवाल किया कि क्या राज्य सरकार की नीयत बदल गई है!

प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी का पूरा ट्वीट-

लाड़ली बहना योजना की किस्त को लेकर पहले बड़े-बड़े होर्डिंग देखने को मिलते थे, लिखा रहता था, “लाड़ली बहनों 10 तारीख आ रही है!”

लेकिन, इस बार 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ही नहीं आए! क्या कर्ज में कमी हो गई या सरकार की नीयत बदल गई?

वैसे भी @BJP4MP विधानसभा में मुकर चुकी है कि ₹1250 की मासिक राशि को ₹3000 प्रतिमाह तक नहीं बढ़ाया जाएगा?

@DrMohanYadav51 सत्ता ने विधानसभा में ही बताया कि अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद हटा दिए गए हैं.l.

वहीं 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम पहले ही पोर्टल से गायब हो चुके हैं!

मैं फिर मांग करता हूं लाभार्थियों की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करें, नए नाम जोड़ें और 60 वर्ष की सीमा को अब 65 वर्ष करें!

वोट के लिए झूठ बोलने वाली @BJP4India ने लाड़लियों को धोखा दे रही है! तुरंत वादा निभाए, ₹3000 प्रतिमाह भुगतान करवाए।


प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी

                 आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...