सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MP के मंदसौर में वैन कुएं में गिरी,12 की मौत:बाइक से टकराई थी; बचाने गए ग्रामीण की जहरीली गैस से जान गई

 

मंदसौर में कुएं में वैन गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई।


एमपी के मंदसौर में ईको वैन बाइक से टकराकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है।

हादसा, रविवार दोपहर करीब एक बजे जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बूढ़ा-टकरावद फंटे के पास हुआ। वैन सवार करीब 14 लोग उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी वैन की एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वैन बेकाबू हो गई और कुएं में जा गिरी।

इस हादसे में वैन में सवार 14 में से 10 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा एक बाइक सवार और एक शख्स जो बचाव कार्य के लिए कुएं में उतरा था, उसकी भी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू, एसडीईआरएफ को भी बुलाया 

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरू किया। थोड़ी ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची। एसडीईआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम रस्सियों के सहारे कुएं में उतरी और रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

कुएं में गिरी वैन को लाशों समेत क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

क्रेन से निकाली वैन, मोटर लगाकर कुएं से पानी निकाला 

मौके पर क्रेन भी बुलाई गई। क्रेन की मदद से वैन को कुएं से बाहर निकाला गया। जिसके बाद मोटर लगाकर कुएं का पानी निकाला। टीम ने 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं एक-एक कर 11 शव भी बाहर निकाले गए। मृतकों में कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरा ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल है।

मनोहर सिंह ने मौत से पहले 4 लोगों को कुएं से निकाला 

वैन के कुएं में गिरने के बाद मनोहर सिंह नाम के शख्स लोगों को बचाने कुएं में उतर गए थे। इन्होंने 4 लोगों को कुएं से बाहर भी निकाला। लेकिन इस दौरान कुएं में बनी जहरीली गैस से इनकी मौत हो गई। 42 साल के मनोहर सिंह मंदसौर जिले के नारायणगढ़ के दोरवाड़ी के रहने वाले थे।
तस्वीर मनोहर सिंह की है। वैन के कुएं में गिरने के बाद मनोहर लोगों को बचाने कुएं में उतर गए थे।

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए मुआवजा की 

घोषणा मौके पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी पहुंचे थे। उन्होंने रेस्क्यू को लेकर टीम को जरूरी निर्देश दिए। इधर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए।
ग्राफिक्स की मदद से समझिए कैसे बाइक से टकराकर वैन कुएं में गिरी।

 राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया दुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदसौर में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की गई।


देखिए रेस्क्यू की 10 तस्वीरें-

रविवार दोपहर को यात्रियों से भरी ईको वैन खुले कुएं में गिर गई।

कुएं में गिरी वैन में लोग फंस गए, जिन्हें निकालने की कोशिश शुरू हुई।

पुलिस स्थानीय लोगों और होमगार्ड की मदद से रेस्क्यू में जुटी।

क्रेन की मदद से ईको वैन को कुएं से निकाला गया।


शवों को कुएं से निकालने के लिए SDERF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

मोटर पंप लगाकर कुएं का पानी बाहर निकाला गया।


लोगों को बचाने गए मनोहर सिंह की लाश आखिरी में कुएं से निकाली गई।

मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी अफसरों के साथ मौजूद रहे।

घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक सवार गोबर सिंह निवासी आबाखेडी की मौके पर मौत हो गई

डिप्टी सीएम बोले- पहले बच्चों को निकाला उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पूरे समय मौके पर ही रहे। कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी भी मौके पर मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बताया कि इस हादसे में कुल 16 लोग शामिल थे, जिनमें दो बच्चे भी थे। पहले बच्चों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। गाड़ी बड़ी मुश्किल से बाहर लाई गई है।
कुएं में जहरीली गैस के कारण, बचाने गए मनोहर सिंह की भी मौत हुई है। उन्होंने 2-3 लोगों को बाहर निकाला था। मुझे जैसे ही घटना के बारे में पता चला, मैं सीधा यहीं आ गया। जिले के सारे अधिकारी भी यहीं हैं।



आप देख रहे हैं 👇


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...