pub-4032623511138817 MP Bjp President : मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर हलचल, ये नेता लगभग तय! सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MP Bjp President : मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर हलचल, ये नेता लगभग तय!

 




MP Bjp President : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लंबा समय हो गया है। प्रदेश बीजेपी का नया मुखिया कौन होगा? इसको लेकर असमंजस की स्थिति अभी भी बनी हुई है। हालांकि मध्यप्रदेश विधानसभा समाप्त होने के बाद नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में हलचल तेज होती दिखाई देने लगी है। बीते सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी। हालांकि बैठक में क्या चर्चा हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि बैठक में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई है।


निमाड़ से आया नया नाम! 


प्रदेश भाजपा का नया मुखिया कौन होगा इसको लेकर कई नाम बीते करीब तीन महीनों से चर्चा में बने हुए है। इसी बीच एक नाम निमाड़ क्षेत्र से एक लोकसभा सासंद का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि सांसद महोदय दिल्ली तक सक्रिय है। वे लगातार केन्द्रीय नेतृत्व से मेलजोल करने में लगे है। इसके अलावा अंदर खाने की खबर की माने तो मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल आगे बढ़ाने पर चर्चा की जा रही है। 


कब मिलेगा नय अध्यक्ष?


पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा का सत्र पूरा होने के बाद दिल्ली आलाकमान बचे प्रदेशों के अध्यक्षों के नाम घोषित कर सकती है। ​जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह के अंत तक प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। दावेदारों की बात करे तो अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कई दावेदार कई महीनों से सक्रिय है, लेकिन खरगौन लोकसभा से भाजपा सांसद गजेन्द्र पटेल का नाम तेजी से सामने आया है। सांसद पटेल एमपी से लेकर दिल्ली तक सक्रिय है। वे संघ के करीबी माने जाते है। 


क्या वीडी को मिलेगा एक और टर्म?


प्रदेश भाजपा के एक प्रदेश पदाधिकारी का कहना है कि बीजेपी मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल बढ़ा सकती है। उनका कहना है कि वीडी शर्मा का अबतक का कार्यकाल बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इसके अलावा सीएम मोहन और वीडी शर्मा की जोड़ी तालमेल के साथ चल रही है। बीजेपी का मानना है कि दोनों की जोड़ी आने वाले समय में पार्टी के लिए बेहतर परिणाम दे सकती है। ऐसे में वीडी शर्मा का टर्म बढ़ाया जा सकता है। 


दिल्ली तक चर्चा में ये नाम?


प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम दिल्ली तक चर्चा में बने हुए है। जिसमें पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा नेता अरविंद भदौरिया, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंगी, सांसद हिमाद्री सिंह समेत कई नाम चर्चा में बने हुए है।


               आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...