सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी में आज भोपाल, इंदौर समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेंगे ओले

 मध्य प्रदेश में आज भोपाल इंदौर जबलपुर समेत प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट है। जबकि ग्वालियर समेत 16 जिलों में ओले गिरने का अनुमान है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा तक रह सकती है।

मौसम - फोटो

 
मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की वजह से मौसम बदला हुआ है प्रदेश की कई जिलों में लगातार बारिश ओले के साथ तेज हवाएं चल रही है। आज भी प्रदेश भोपाल इंदौर जबलपुर समेत प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश के तेज आंधी का अलर्ट है। जबकि ग्वालियर समेत 16 जिलों में ओले गिरने का अनुमान है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा तक रह सकती है।

भोपाल में रात में चला बारिश का दौर

इससे पहले सोमवार रात 10 बजे से भोपाल में तेज बारिश, आंधी का दौर शुरू हो गया। बैरागढ़, इंदौर-भोपाल रोड, करोंद समेत कई इलाकों में तेज आंधी चली। इस कारण कई शादियों के टेंट उखड़ गए। यहां तक कि बारात भी बरसते पानी में ही निकली। कोलार, होशंगाबाद रोड, बैरसिया रोड, तुलसी नगर, करोंद, अयोध्या बायपास, न्यू मार्केट, कमला नगर, रेतघाट, तलैया, अशोका गार्डन, शाहजहानाबाद, बाग मुगालिया, बाग सेवनिया, चार इमली, लिंक रोड नंबर-2, रायसेन रोड, पटेल नगर, आनंद नगर समेत 200 से अधिक इलाकों में बिजली गुल हो गई। रात डेढ़ बजे के बाद तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहा। 100 से अधिक इलाकों की बिजली गुल रही। जबकि दिन में शाजापुर, नीमच, सीहोर में ओले गिरे, जबकि गुना में आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि शादी का टेंट तक उड़ गया। भोपाल, ग्वालियर, मंदसौर, रायसेन, विदिशा, रतलाम, भिंड, छतरपुर, मऊगंज,पन्ना, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल में धूलभरी आंधी चली। अशोकनगर में एक टावर गिर गया।

आज इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी ऐसा ही बना रहेगा। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में ओले गिर सकते हैं। वहीं, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, कटनी, सतना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में गरज-चमक, बारिश और आंधी का दौर रह सकता है।

एक दिन में ही लुढ़का 8 डिग्री से ज्यादा पारा

सोमवार को आंधी, बारिश और ओले गिरने की वजह से अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट हो गई। रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 27.4 डिग्री पहुंच गया। एक ही दिन में 8.6 डिग्री की गिरावट हुई। उज्जैन में 5.5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 35.5 डिग्री पर आ गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी पारे में गिरावट हुई। नरसिंहपुर में पारा 43 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं, खरगोन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी जिलों में तापमान इससे कम ही दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल-उज्जैन में 35.5 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 36.2 डिग्री और जबलपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रायसेन के साथ पचमढ़ी में 32.2 डिग्री और रतलाम में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में इसलिए बदला मौसम 

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को कई जिलों में आंधी, ओले-बारिश का दौर बना रहा। वहीं, मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 अप्रैल तक आंधी, बारिश का अलर्ट है।

प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

6 मई: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी,मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में ओले गिरने का अलर्ट है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, , विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, कटनी, सतना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में गरज-चमक, बारिश और आंधी का दौर रह सकता है।

7 मई: मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी,मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में ओले गिर सकते हैं। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीरातपुर, धार, बड़वानी में हल्की बारिश और आंधी का असर रहेगा।

8 मई: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

9 मई: ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में गरज-चमक, बारिश और आंधी का असर रह सकता है।


                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...