सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती -जन कल्याण पर्व

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर जन कल्याण पर्व के उपलक्ष्य में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महिला बाइक रैली का आयोजन

प्रदेश पत्रिका :- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘स्वावलंबी महिला, सशक्त राष्ट्र’ की संकल्पना को साकार करते हुए दिनांक 31.05.2025 को जन कल्याण पर्व के रूप में मनाये जाने संबंधी निर्देश दिये गये है। इस दौरान महिलाओं के विरूद्व घटित अपराध एवं अपराधों के विरूद्व जागरूकता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये दिनांक 30.05.2025 को एक दिवसीय अभियान चलाया जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु कानूनी प्रावधानों का साक्षरता शिविर एवं प्रचार प्रसार, महिला बाईक रैली के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं महिला सुरक्षा हेतु पुलिस सहायता हेल्पलाईन नम्बरों का प्रचार प्रसार करने संबंधी निर्देश दिये गये है।

 उक्त निर्देशों के पालन में जिला मुख्यालय पर जिला पुलिस बल नीमच द्वारा जिला पुलिस बल नीमच की महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महिला बाईक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच से प्रारंभ की गई महिला बाईक रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 


 उक्त रैली के माध्यम से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के विरूद्व घटित अपराध एवं अपराधों के विरूद्व जागरूकता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संदेश दिया गया। महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कन्ट्रोल रूम नीमच पर समाप्त हुई। 

           कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमति यशस्वी शिन्दें, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री निकीता सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक उर्मिला चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रही।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...