pub-4032623511138817 बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे वीडियो मामला, नहीं दिए 80 हजार इसलिए किया वायरल, 3 को नाप दिया सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे वीडियो मामला, नहीं दिए 80 हजार इसलिए किया वायरल, 3 को नाप दिया

 मंदसौर भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे वीडियो मामला जमकर उछला। नए खुलासे में हाईवे कर्मचारियों ने पैसों की मांग की 80000 नहीं देने पर उनमे से किसी ने वीडियो वायरल कर दिया।


मंदसौर: बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह हाईवे पर एक महिला के साथ सरेआम डांस करते हुए गंदा काम करते दिख रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, लेकिन एक दिन बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। इसका कारण था, उनपर लगी जमानती धाराएं। पर मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसके बाद एनएचएआई ने तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

भाजपा नेता मनोहर धाकड़ 13 मई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ वीडियो में कैद हुए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 23 मई को मंदसौर के भानपुरा थाने में धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उन्हें 25 मई को गिरफ्तार कर लिया था। फिर वे रिहा हो गए, उन्होंने पुलिस को हाईवे कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगने वाली बात बताई।

80 हजार नहीं देने पर वीडियो किया वायरल

मनोहर धाकड़ ने बताया कि वीडियो वायरल न करने को लेकर वे लोग 1 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मेरे पास 20 हजार नगद था, मैंने वो उन्हे दे दिया। वे लगभग आधा दर्जन लोग थे। बात 80 हजार पर आकर अटकी तो उनमे से किसी एक ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिया।

तीन कर्मचारियों की गई नौकरी

इस घटना के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तुरंत कार्रवाई की। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो वायरल करने के मामले में एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। पूरे मामले को जांच की जा रही है।


                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...