pub-4032623511138817 बुरहानपुर जिला युवा कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह पुतला दहन किया गया। सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिला युवा कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह पुतला दहन किया गया।


मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी एवं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए विजय शाह ने उन्हें  आतंकवादी की बहन जैसे शब्दों से संबोधित किया। 

इस पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्ला 

ने कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे अमर्यादित बयान के विरुद्ध तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त ना कर दिया जाए, एवं विजय शाह के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्पष्ट करना चाहिए की वह इस बयान पर विजय शाह के साथ है या हमारी सेना के साथ। देश की सेना सरहद पर जागती है तो देश की जनता सुकून से सोती है ऐसे मंत्री विजय शाह जो हमेशा अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हैं जो ना काबिले बर्दाश्त है उन पर जल्द से जल्द देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए, इसको लेकर आज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्ला के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के गेट पर मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया,
 इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव अजय_रघुवंशी ग्रामीण कांग्रेस जिला रामकिशन पटेल अध्यक्ष रिंकू टांक, नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, सरिता भगत, किशोर महाजन अकील ओलिया दगडू सेट शैली कीर डॉक्टर फरीद काजी कमलेश शाह इस्माइल अंसारी अजय उदासीन फहीम हाशमी रफीक सेठ मुशर्रफ़ खान इनाम अंसारी आसिफ खान आज़ाद बाबा भाई शाहिद हुसैन बन्दा विनोद मोरे हेमंत पाटील पप्पू पाटिल स्नेहल चौधरी मुज्जू मीर पूर्व_विधानसभा_अध्यक्ष_नजीर_अंसारी इरफान कुरैशी मुकेश महाजन कैलाश अशेरकर निखिल खंडेलवाल देवेश्वर ठाकुर संदीप झाधव फरहान शाह शाहरुख खान उजेर अंसारी रफीक मंसूरी वाहिद अली अनिल गायकवाड राजेश भगत अकरम पठान रिजवान पहलवान, सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

                 आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...