pub-4032623511138817 आंधी-तूफान से प्रभावित खेतों का अर्चना चिटनिस ने किया दौरा, फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आंधी-तूफान से प्रभावित खेतों का अर्चना चिटनिस ने किया दौरा, फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्रशासनिक अमले के साथ 27 मई 2025 की शाम को बुरहानपुर क्षेत्र में आए आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की तथा खेतों में जाकर क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया।

श्रीमती चिटनिस ने उच्चाधिकारियों से चर्चा कर आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में फसलों का आंकलन करने की बात कही और किसानों को आश्वासन दिया कि नुकसान की भरपाई हेतु वह हर संभव मदद करेंगी। इस दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ अनेक जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण व कृषकगण मौजूद रहे।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्राम रायगांव, नीमगांव, फोफनार, बख्खारी, खामनी एवं शाहपुर सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की तथा खेतों में जाकर आंधी-तूफान एवं वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। श्रीमती चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा अधिकारियों को खेतों में जाकर आंधी-तूफान से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सतत् प्रयास कर आरबीसी 6/4 के अंतर्गत क्षतिपूर्ति मुआवजा मिले यह सुनिश्चित करेंगी।


श्रीमती चिटनिस ने कहा कि केला फसल इतनी संवेदनशील फसल है कि एक बार पेड़ हिल जाए तो भी ग्रोट रूक जाती है और वह क्षतिग्रस्त हो जाता है। फसलें तो तेज हवा एवं तूफान के कारण आड़ी गिर गई है, जमीन पर सो गई है। जो पेड़ जमीन पर सो गए है वे भी मृत है और जो पेड़ खडे़ तो दिख रहे है परंतु वे भी मृतप्राय है जो दो-चार दिवस में समाप्त हो जाएगा। सर्वे दल खोड (केले का पौधा) की गणना न करते हुए अनिवार्य रूप से प्रतिशत में क्षतिपूर्ति का आंकलन करें। किसानों की हितैषी भाजपा सरकार द्वारा 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर 2 लाख रूपए प्रति हेक्टेयर मुआवजे का प्रावधान किया गया है।

अर्चना चिटनिस के निर्देश के बाद प्रातःसे खेतों में पहुंचे सर्वे दल

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस को 27 मई की शाम को क्षेत्र में आए आंधी-तूफान एवं बारिश से हुए नुकसान की सूचना प्राप्त हुई तो वैसे ही श्रीमती चिटनिस ने कलेक्टर बुरहानपुर से चर्चा कर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित खरीफ फसल का सर्वे करने हेतु तत्काल दल गठित का प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करने हेतु निर्देश दिए थे। कलेक्टर द्वारा तत्काल सर्वे दल गठित किया गया और प्रातः से ही सर्वे दल नुकसानग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, एसडीएम श्रीमती पल्लवी पौराणिक, तहसीलदार नितीन चौहान, गोविंदसिंह रावत, किशोर पाटिल, नितीन महाजन, दिवाकर कोली, देवानंद पाटिल, बाडु मसाने, सुनिल सपकाले, जयेश राउत, शुभम जैन एवं अतुल महाजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कृषकगण उपस्थित रहे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...