सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव - गांव में जाकर लोगों को एड्स से जागरूक करने के लिए मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के द्वारा इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.......

प्रदेश पत्रिका:- मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देश अनुसार एवं बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सिसोदिया जी के आदेश अनुसार एवं बुरहानपुर जिले का एड्स विभाग का नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी जी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सातोड़ में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया था l कैम्प में खकनार हॉस्पिटल से एड्स परामर्शदाता श्री हरलाल सिसोदिया जी उपस्थित हुए थे l एचआईवी, एड्स ,सिफलिस, हेपेटाइटिस बी/सी जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की गई l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार हॉस्पिटल के एड्स परामर्शदाता श्री हरलाल सिसोदिया जी ने बताया की कैम्प में कुल 48 लोगों की जांच की गई, कैम्प में उपस्थित पुरुष की संख्या 22 और महिलाओं की संख्या 26 थी l कैम्प में आए सभी लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव,फैलने के प्रमुख कारण ,लक्षण, उपचार, रोकथाम आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई l

 एड्स परामर्शदाता श्री हरलाल सिसोदिया जी द्वारा बताया गया की अगर हम सही समय पर इन गंभीर बीमारियों की जांच सरकारी हॉस्पिटल खकनार में आकर जांच निःशुल्क करवा ली है और अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ भी जाए तो उसको जिला हॉस्पिटल बुरहानपुर रेफर करके उस पीड़ित व्यक्ति को निःशुल्क दवाई प्रदान की जायेगी है और अगर पीड़ित व्यक्ति प्राइवेट मेडिकल से दवाई लेता है तो उस पीड़ित व्यक्ति को एक साल का दवाई का खर्चा एक लाख पचास हजार रुपए से अधिक का आयेगा l जबकि सरकारी हॉस्पिटल बुरहानपुर एआरटी सेंटर से निःशुल्क दवाई प्रदान की जाती है सरकारी हॉस्पिटल खकनार में गंभीर बीमारियों की निःशुल्क जांच की जाती है और रिपोर्ट पॉजिटिव आ भी जाए तो पीड़ित व्यक्ति को घबराने की कोई जरूरत नहीं है 

क्योंकि बीमारियों को रोकने के लिए दवाई जल्दी से जल्दी शुरू कर देना चाहिए ताकि एचआईवी का वायरस पीड़ित व्यक्ति के शरीर में सुस्त अवस्था में पड़ा रहे l सही समय पर ईलाज करवा लेना चाहिए l गंभीर से गंभीर बीमारियों को दवाई शुरू करके उसको रोका जा सकता है साथ में टीबी के प्रमुख लक्षण के बारे में जानकारी दी गई l और लोगों को एचआईवी,एड्स, टीबी, सिफीलिस और हेपटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से लोगों को जागरूक किया गया l इस कैम्प का संचालन खकनार हॉस्पिटल के एड्स परामर्शदाता श्री हरलाल सिसोदिया जी ने किया l खकनार हॉस्पिटल के लैब टेक्निशियन श्री अनिल चौहान ने सैंपल प्राप्त किया एवं जांच की गई l साइंस हाउस संस्था से बादल चौहान ने टीबी के सैंपल प्राप्त किएl 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार के बीपीएम श्री गंगाराम मंडलोई जी ने विजित किया और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए समझाया गया l स्पंदन संस्था खण्डवा रमेश गोहरे एवं, डॉ कपिल परते की टीम ने गर्भवती महिलाओं,धात्री महिलाओं और कुपोषित बच्चों की जांच की गई l सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कु. जूही बाबरिया ने रूटीन की जांच की गई, एएनएम श्रीमति रुकमणी कोठारी आशा कार्यकर्ता श्रीमति कलावती जयसिंग,आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती कमला बाई यशवंत,आशा संयोगनी श्रीमति जीजना बाई उपस्थित थी l


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...