pub-4032623511138817 मैक्रो विजन अकादमी, बुरहानपुर: शिक्षा, नवाचार और सफलता की एक मिसाल सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मैक्रो विजन अकादमी, बुरहानपुर: शिक्षा, नवाचार और सफलता की एक मिसाल

बुरहानपुर (म.प्र.) – शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुकी मैक्रो विजन अकादमी, बुरहानपुर आज न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में एक प्रेरणास्पद संस्था के रूप में स्थापित हो चुकी है। श्री आनंद प्रकाश चौकसे सर द्वारा स्थापित संस्थान आधुनिक तकनीक, समृद्ध अवसंरचना और श्रेष्ठ शैक्षणिक परिणामों के दम पर छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सतत अग्रसर ऐसे समय में हुआ जब माता पिता ने बच्चों के सांसों में खुद के सपने भर दिए जाते थे। बुरहानपुर ही नहीं वरण देश भर में बच्चों से पूछा जाने वाला प्रश्न था बड़े होकर क्या बनोगे। जिस बच्चे को अभी दुनिया के बारे में तो दूर स्कूल और कॉलेज की किताबों के बारे में ठीक से नहीं पता उसके मन मस्तिष्क में प्रश्नों को ठूंसने में महारत हासिल है। ऐसे प्रश्नों से परिजनों और विद्यार्थियों को बाहर निकालने में अकादमी प्रमुख श्री चौकसे की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। यही एक मात्र कारण है बच्चो को मिले वास्तविक ज्ञान का उन्होंने लाभ उठाया आज मैक्रो विजन अकादमी के विद्यार्थियों ने IIT-JEE, NEET और NTSE जैसी राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान - शहर और प्रदेश का नाम देश की अग्रणीय संस्थाओं में गौरवान्वित कर रहे है। मैक्रो विजन एकेडमी के 2025 तक 482 छात्रों का चयन IIT-JEE, 503 का NEET और 402 का NTSE में हो चुका है। साथ ही, 67 छात्रों ने विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाया है, जिनमें IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, UCL लंदन और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया जैसे संस्थान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, CBSE 12वीं में भी छात्रों ने शानदार परिणाम देते हुए बड़ी संख्या में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

तकनीक से तकदीर को बदला जा सकता है के अमर वाक्य को सिद्ध कर दिखाया है। आज तकनीकी क्षेत्र में यह अकादमी भारत का पहला Apple Distinguished School है, जहाँ कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों को iPads, iMacs और Apple TV जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ कोडिंग व वर्चुअल रियलिटी की शिक्षा दी जाती है। यहां की एक छात्रा अषिता दुबे ने कक्षा 4 में ही Swift भाषा में ऐप बनाना शुरू कर दिया, जो इस संस्थान की उन्नत शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।

एकेडमी का विशाल परिसर लगभग 50 एकड़ में फैला है, जिसमें Vision Mantra, Vision Divine और Vision Paradise जैसे आधुनिक भवन हैं। इनमें स्मार्ट कक्षाओं से लेकर वर्षा जल संग्रहण तक की सुविधाएं मौजूद हैं। 3,000 दर्शकों की क्षमता वाला 'Anhad Anand Auditorium' छात्रों की सांस्कृतिक एवं प्रस्तुति क्षमताओं को निखारने का माध्यम बनता है।

आपसी संवाद से स्नेह की नदी उथली होती जा रही है। प्रत्येक परिवार अपनी प्रतिदिन की योजनाओं को पूरा करने में व्यस्त है। ऐसे विषम परिस्थिति में 

मैक्रो विजन अकादमी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यहाँ छात्रों के समग्र विकास के लिए 'Maharath Programme', 'Josh Club', पाक कला, बागवानी, वित्तीय साक्षरता, फोटोग्राफी एवं सामाजिक मीडिया जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यहाँ से पढ़े अनेक छात्र आज Goldman Sachs, Deloitte, Microsoft, Adobe, Infosys जैसे वैश्विक संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस संस्था की सफलता का मूल मंत्र है – गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक का समावेश, और छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान श्री आनंद प्रकाश चौकसे 40साल पूरा देखा गया सपना आज हजारों छात्रों के भविष्य को दिशा दे रहा है।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...