pub-4032623511138817 जबलपुर के मॉल में हुआ बम विस्फोट, सड़कें हुईं ब्लॉक, धड़ाधड़ पहुंची फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जबलपुर के मॉल में हुआ बम विस्फोट, सड़कें हुईं ब्लॉक, धड़ाधड़ पहुंची फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस

 जबलपुर के 4 स्थानों पर बुधवार शाम को मॉक ड्रिल हुई, पुलिस प्रशासन सहित आम आदमियों ने किया युद्ध का अभ्यास.

जबलपुर में हुई मॉक ड्रिल


जबलपुर:मध्य प्रदेश के 5 शहरों में बुधवार शाम से मॉक ड्रिल हुई. इसी क्रम में जबलपुर जिले के चार जगहों पर मॉक ड्रिल की गई है. जहां युद्ध की स्थिति में कैसे बचा जाए, इसका अभ्यास किया गया. भारत सरकार ने देश के कुछ बड़े शहरों में मॉक ड्रिल करवाने का फैसला लिया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना पाकिस्तान और पीओके में आतंकी इलाकों में जवाबी कार्रवाई की.

जबलपुर के अलग-अलग इलाकों में मॉक ड्रिल

इसी सिलसिले में जबलपुर के समदड़िया मॉल में मॉक ड्रिल हुई. इसमें ऐसी स्थिति बनाई गई की मॉल पर बम विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट के बाद क्या-क्या स्थिति बनेगी. इसपर विचार करते हुए काम किया गया. सबसे पहले मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने चारों तरफ की सड़कों को ब्लॉक करने का काम किया. तब तक नगर निगम के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अचानक आना शुरू हो गई. इसके तुरंत बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची.

क्या बोले जबलपुर कलेक्टर

कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का कहना है कि "यदि युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो हमारी आपदा राहत टीम कैसे काम करेगी. इससे बचने के लिए यह स्थिति बनाई गई थी. इसमें आपात स्थिति में नगर निगम के लोगों का क्या काम होगा, स्वास्थ्य विभाग के लोगों का क्या काम होगा. पुलिस और प्रशासन किस तरह मुस्तैद रहेगी. इन सब बातों को जांचने के लिए यह ड्रिल करवाई गई थी."

जबलपुर में हुई मॉक ड्रिल

युद्ध की स्थिति में आपस में करनी होगी मदद

समदड़िया मॉल में मॉक ड्रिल में एनसीसी के क्रेडिट भी मौके पर पहुंचे. एनसीसी कैडेट मनीष कुमार सोनी ने बताया कि "यदि युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो नेशनल कैडेट कोर पीछे नहीं रहेगा. हम भी जनता को मदद पहुंचाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचेंगे." इस युद्ध अभ्यास को देख रहे अरबाज खान ने बताया कि "यदि युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो सबसे ज्यादा जरूरी लोगों को आपस में मदद करने की होगी. हमें अपनी सुरक्षा करते हुए दूसरों की मदद करनी होगी."
प्रशासन के साथ आम लोग शामिल

जबलपुर में मॉक ड्रिल की तस्वीर

इस मौके पर जबलपुर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे भी सिविक सेंटर के समदड़िया मॉल पहुंचे. उनका कहना है कि युद्ध जैसी स्थिति में पूरे देश को एक साथ खड़े होकर सेवा का मनोबल बढ़ाना होगा. मॉक ड्रिल में हम यह समझाने आए हैं कि यदि युद्ध की स्थिति बनती है तो हमारी क्या भूमिका होगी.
मौके पर पहुंची बम स्क्वायड टीम

जबलपुर में 7 मई को शहर के चार स्थानों पर मॉक ड्रिल की जा रही है. इनमें समदड़िया मॉल, गोरखपुर बाजार, गोहलपुर का कपड़ा मार्केट और सिहोरा कस्बे में भी मॉक ड्रिल की जा रही है. इसके साथ ही रात में ब्लैक आउट की रिहर्सल भी की जाएगी.

                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...