pub-4032623511138817 ग्राम चिंचाला में अर्चना चिटनिस ने किया अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राम चिंचाला में अर्चना चिटनिस ने किया अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के ग्राम चिंचाला में विभिन्न विकास कार्यांे का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मंत्रोच्चारण की अनुगुंजन के मध्य किया गया। इस अवसर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। श्रीमती चिटनिस ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने गांव में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी लेकर शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।

श्रीमती चिटनिस ने विधायक निधि से स्वीकृत किए गए लगभग 10 लाख रूपए की लागत से मुख्य मार्ग निर्माण कार्य तथा 2 लाख 50 हजार रूपए की लागत से खेड़ापति माता मंदिर प्रांगण में अन्य विकास कार्यां का भूमिपूजन किया। साथ ही 5 लाख रूपए की लागत से निर्मित भगवती माता मंदिर पहुुंच मार्ग का लोकार्पण किया।


श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों को विकास के लिए चुनती है। विकास की कल्पना, विकास की योजना और विकास को स्वीकृत कराकर विकास मूर्तरूप दिलाना ही हमारा प्रयास होना चाहिए। शासन धनराशि देने में कभी कमी नहीं करता। विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। मध्यप्रदेश का तीव्र विकास इस बात का प्रमाण है कि भाजपा जो कहती है सो करती है इसीलिए मैंने भाजपा की विचार धारा से जो सीखा उसके परिणाम स्वरूप ही अपनी कार्य पद्धति अपनाई जिससे बुरहानपुर हो या नेपानगर जहां भी अवसर मिला विकास में कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को पर्याप्त अधिकार दिए गए हैं। पंच-सरपंचों की भूमिका गांव के विकास के साथ-साथ प्रत्येक घर की चिंता करने वाले मुखिया जैसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंच-सरपंच आपसी समन्वय के साथ गांव के विकास के लिए कार्य करें।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामों के विकास पर बहुत अधिक ध्यान दे रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली, स्वच्छता और निर्माण कार्यों में गांव की आंतरिक सीमेंटीकृत मार्ग, नालियों का निर्माण आदि कार्य निरंतर कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि गांवों को हरा-भरा बनाना है तो खेतों की मेढ़ पर पेड़-पौधे लगाना होगे, तभी गांव हरे-भरे होंगे। श्रीमती चिटनिस ने किसानों से खेतों में खेत खंती बनाने के लिए अनुरोध किया।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य बुरहानपुर के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों को निरंतर नए विकास कार्यों की सौगात मिलती रहेगी। गांवों में ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार निरंतर जनहितकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, योगेश महाजन, जनपद पंचायत सदस्य राजेन्द्र यादव, सरपंच अजय गोटे, दीपक महाजन, रवि काकड़े, विजय शेवाडे़, वामन मोटे, विजय कार्ले, दिलीप दिवेकर, समर्थ चिटनिस, रूद्रेश्वर एंडोले, आशीष शुक्ला, ज्योतिबा धड़स, रूपेश लिहनकर, भागचंद रायकवार, भरत रावल, राजेन्द्र कदम, सुनिल बिसे, कैलाश हरणे, अनिल गुलांडे, जगदीश सोनवणे, मुकेश सोनी एवं नवीन मौर्य सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...