Skip to main content

मध्यप्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान कौन संभालेगा इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।

 


|| प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे ||

किसके हाथ होगी BJP प्रदेश अध्यक्ष पद की कामना, मंगलवार को होगा फैसला, उम्मीदवारों में इनके नाम शामिल

भोपाल : मध्यप्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान कौन संभालेगा इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। इसी सिलसिले में 1 जुलाई को  चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को भोपाल आ रहे हैं, जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले हफ्ते तक नया अध्यक्ष मिल सकता है। जहां वो मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे। 

जुलाई में होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 

बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर बीजेपी के केन्द्रीय चुनाव अधिकारी की ओर से आज या कल में जारी हो सकता है। चुनाव कार्यक्रम में उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने, स्क्रूटनी और नाम वापसी के साथ ही निर्वाचन की घोषणा का पूरा शेड्यूल घोषित होगा। पार्टी में सभी चुनावी प्रक्रिया अपनाई जाएगी किंतु मतदान नहीं होगा। पार्टी द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए वीडी शर्मा सहित कई उम्मीदवारों क्वे नाम प्रस्तावित है। जिनको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। 

अध्यक्ष की दौड़ में ये नाम शामिल 

उम्मीदवारों की सूची में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद गजेंद्र पटेल, हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, लाल सिंह आर्य, राजेंद्र शुक्ल और अरविन्द भदौरिया आदि के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। जिनकी किस्मत का फैसला आखिरकार पार्टी हाई कमान द्वारा किया जायेगा।

मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान कौन संभालेगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।

वर्तमान में, वीडी शर्मा मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल पिछले साल फरवरी में पूरा हो गया था। तब से यह पद खाली है।

कई नाम इस पद के लिए चर्चा में हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, कैलाश विजयवर्गीय, और नरोत्तम मिश्रा जैसे नेता शामिल हैं। पार्टी में जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है, और अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग से भी किसी नेता को कमान दिए जाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

यह भी बताया जा रहा है कि बीजेपी पहले कुछ प्रमुख राज्यों (जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना) के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी, उसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

आप देख रहे हैं 👇 



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...