pub-4032623511138817 सम्पन्न हुआ “शहज़ादा आसिफ़ ख़ान मुमताज महल फ़ेस्टिवल” – एक सांस्कृतिक संगम । सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सम्पन्न हुआ “शहज़ादा आसिफ़ ख़ान मुमताज महल फ़ेस्टिवल” – एक सांस्कृतिक संगम ।

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर ऐतिहासिक नगर बुरहानपुर में आज दिनांक 10 जून को “शहज़ादा आसिफ़ ख़ान महल फ़ेस्टिवल” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह महोत्सव भारतीय सांस्कृतिक, भाषायी और साहित्यिक धरोहर के संरक्षण और उत्सव का सजीव प्रतीक बना। देश के कोने-कोने से पधारे विद्वान, कलाकार, साहित्यकार, पत्रकार, राजनेता, उद्यमी एवं समाजसेवी इस महोत्सव का हिस्सा बने।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सुबह 11:30 बजे मैक्रो विज़न अकैडमी, बुरहानपुर में एक विचारशील सेमिनार के साथ हुई, जिसकी अध्यक्षता भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री दीपक पाटिल जी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में सांस्कृतिक समरसता, विरासत और पार-सांस्कृतिक अध्ययन की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उर्दू दैनिक अख़बार 'हिंदोस्तान' के प्रतिष्ठित संपादक सरफ़राज़ आरज़ू जी उपस्थित रहे, जिन्होंने उर्दू पत्रकारिता की ऐतिहासिक भूमिका और सामाजिक चेतना में उसकी भागीदारी पर गहन विचार साझा किए।

कार्यक्रम में भोपाल से पधारे वरिष्ठ शायर सिराज ख़ान, फिल्म अभिनेत्री साइबा शर्मा, फिल्म निर्देशक तबरेज़ ख़ान, अभिनेता फरहान ख़ान, उद्योगपति शकील ख़ान ग़ौरी, शिक्षाविद् डॉ. जलील-उर-रहमान, डॉ. फ़रज़ाना आसिफ़ अंसारी, डॉ. बुद्ध प्रकाश मूर्ति, और मध्य प्रदेश अध्यक्ष पंचायत परिषद श्रीमती प्रीति सिंह राठौर सहित लायंस क्लब बुरहानपुर के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सेमिनार में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की विविधता, विभिन्न भाषाओं के पारस्परिक प्रभाव, कविता, संगीत, चित्रकला और पत्रकारिता के माध्यम से संस्कृति के प्रसार पर अपने विचार रखे। यह चर्चा विशेष रूप से इस बात पर केंद्रित रही कि किस प्रकार विविध सांस्कृतिक तत्वों के अध्ययन से राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है और सामाजिक सौहार्द्र की भावना प्रबल होती है।

इस समारोह में उपस्थित कलाकारों और शिक्षाविदों ने इस बात पर बल दिया कि ऐतिहासिक नगर बुरहानपुर में ऐसे महोत्सवों का आयोजन केवल अतीत की स्मृतियों को जीवंत करने भर का माध्यम नहीं है, बल्कि यह नव पीढ़ी को सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने की प्रेरणा भी है।

“शहज़ादा आसिफ़ ख़ान महल फ़ेस्टिवल” न केवल सांस्कृतिक समर्पण का उत्सव रहा, बल्कि यह एक ऐसा मंच बना जहाँ विचार, संगीत, कविता, पत्रकारिता और शिक्षा एकत्रित हुए और सांस्कृतिक संवाद की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ वासिफ़ यार ने की।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...