pub-4032623511138817 मानवीय सहायता हेतु दो बहनों डॉ अनुराधा विद्यासागर पांडे एवं सु श्री अर्चना विद्यासागर पांडे बेटियां श्रीमती आशा विद्यासागर पांडे का हुआ सत्कार सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानवीय सहायता हेतु दो बहनों डॉ अनुराधा विद्यासागर पांडे एवं सु श्री अर्चना विद्यासागर पांडे बेटियां श्रीमती आशा विद्यासागर पांडे का हुआ सत्कार

प्रदेश पत्रिका :- सौसर जिला पांढुर्णा के कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश को ज्ञात हुआ कि कुछ दिनों पूर्व थाना लोधीखेड़ा क्षेत्र की निवासी श्रीमती आशा पांडे की पुत्रीयों सुश्री अर्चना पांडे एवं डॉ अनुराधा पांडे के द्वारा श्री दयाराम बंसोड निवासी पंधराखेड़ी , जो 19 मई को दिल्ली धार्मिक सत्संग के लिए गए थे परंतु सत्संग में पहुंचने से पहले ही श्री दयाराम बंसोड की मृत्यु हो गई थी और उनका शव दिल्ली पुलिस को दिल्ली के ही एक ब्रिज के नीचे लावारिस स्थिति में मिला। 

दिल्ली पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर शव के पास से बरामद आधार कार्ड पर लिखित मोबाइल नंबर पर पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया। उक्त घटना की जानकारी मोहल्ले में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती आशा पांडे को मिली जिन्होंने दिल्ली में निवासरत उनकी दोनों बेटीयों सुश्री अर्चना पांडे एवं डॉ अनुराधा पांडे को फोन पर कॉल कर दिल्ली पुलिस के पास भेजा, मृतक श्री बंसोड़ के शव की शिनाख्त एवं पहचान करवाने तथा शव को नजदीकी अस्पताल के शवगृह में फ्रीजर में रखवाने में अहम भूमिका निभाने तथा मृतक के परिजनों के ग्राम पंधराखेड़ी से दिल्ली पहुंचने पर उनके साथ जाकर अंतिम संस्कार की पूर्ण विधि में अपना अमूल्य मानवीय सहयोग प्रदान करने के लिए अधिकारी द्वय द्वारा श्री सिद्धार्थ पटेल एसडीएम सौंसर तथा श्री डी.व्ही.एस.नागर एसडीओपी सौंसर से चर्चा कर इन्हें सम्मानित करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर आज श्री नीरज सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा के मार्गदर्शन में सुश्री अर्चना पांडे एवं उनकी माता श्रीमती आशा पांडे का एसडीएम सौंसर एवं एसडीओपी सौंसर के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में निरीक्षक श्री रूपलाल उईके थाना प्रभारी सौंसर, डॉ राजेश सोमकुंवर, पत्रकार एवं समाजसेवी श्री गिरधर चांडक, समाजसेवी श्री नीलेश खंडाईत, ऑफिस स्टाफ प्र. आर. दिनेश उईके, आर. अरविंद यादव, म. आर मंदा धुर्वे, आर नितिन की उपस्थिति रही। स्वागत कार्यक्रम में इस मानवीय सहयोग की प्रशंसा की गई और जनता से अपील की गई कि वे भी इसी प्रकार अपनी मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करें।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...