प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय—25 जून 1975 को लगे आपातकाल—की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी, बुरहानपुर द्वारा बुधवार को राजस्थानी भवन में विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
संगोष्ठी का उद्देश्य है लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को पुनः दोहराना और युवाओं को उस दौर की भयावहता से अवगत कराना।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा सत्ता बचाने के लिए देशभर में आपातकाल लागू किया गया था, जिसमें विपक्षी नेता, पत्रकार, छात्र, बुद्धिजीवी तक को जेल में डाल दिया गया। इसे भारतीय इतिहास का 'संवैधानिक अंधकार युग' कहा जाता है।
मुख्य वक्ता इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव आज सुबह 11 बजे संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
Comments
Post a Comment