pub-4032623511138817 ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर बलिदान दिवस पर "रानी लक्ष्मीबाई सम्मान" से सम्मानित हुईं श्रीमती मिनाक्षी करंकार और नीलम दुबे... सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर बलिदान दिवस पर "रानी लक्ष्मीबाई सम्मान" से सम्मानित हुईं श्रीमती मिनाक्षी करंकार और नीलम दुबे...

प्रदेश पत्रिका :- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में श्रीमती मिनाक्षी करंकार और नीलम दुबे को "रानी लक्ष्मीबाई सम्मान" से सम्मानित किया गया।

श्रीमती मिनाक्षी करंकार वर्तमान में पुलिस विभाग में सेवारत हैं। जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनके पति का असमय निधन हो जाने के बाद, उन्होंने न केवल अपने परिवार को संबल प्रदान किया बल्कि स्वयं पुलिस विभाग में सेवा ग्रहण कर स्वाभिमान और आत्मबल के साथ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है।

प्रमुख रूप से उपस्थित थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया श्रीमती नीलम दुबे शहर में होने वाले कार्यक्रम और गतिविधि पर निगरानी रखती है, वहीं मिनाक्षी करंकार शहर में लगे कैमरों के माध्यम से शहर में होने वाली हर घटना पर ध्यान रखती है। बहूत अहम जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।

इस अवसर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव व्दारा पर उन्हें सम्मान पत्र, शाल तथा श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रानी लक्ष्मीबाई जैसी नारी शक्ति के प्रतीक रूप में उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष प्रेमलता सांकले,सचिव श्री धर्मेन्द्र भाई सोनी मंसूर भाई सेवक, किशन चौहान, अभय बालापुरकर, अताउल्लाह खान, अजय राठौर, घीसुलाल सुखवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महिला कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं युवा वर्ग उपस्थित थे। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में श्रीमती करंकार दुबे के संघर्ष और समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

धन्यवाद व्यक्त करते हुए विजय राठौर ने कहा ताप्ती सेवा समिति का यह प्रयास है कि समाज में कार्य कर रही ऐसी नारी शक्तियों को पहचान दी जाए, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन सकें।

             आप देख रहे हैं 👇

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...