pub-4032623511138817 ग्वालियर में ग्रामीण विधानसभा की भव्य बैठक सम्पन्न: माननीय सुनील केदार जी (पूर्व मंत्री, महाराष्ट्र शासन) के मार्गदर्शन में आयोजित ऐतिहासिक आयोजन ! सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्वालियर में ग्रामीण विधानसभा की भव्य बैठक सम्पन्न: माननीय सुनील केदार जी (पूर्व मंत्री, महाराष्ट्र शासन) के मार्गदर्शन में आयोजित ऐतिहासिक आयोजन !

प्रदेश पत्रिका :- दिल्ली लोट्स गार्डन, सचिन तेंदुलकर मार्ग, सिटी सेंटर, ग्वालियर में कांग्रेस पार्टी के ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उत्साहवर्धक बैठक सम्पन्न हुई।

इस भव्य कार्यक्रम में विशेष रूप से माननीय सुनील केदार जी की, जो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित हुए। उनका प्रेरणादायक मार्गदर्शन और ओजस्वी विचार पूरी बैठक का केन्द्रबिंदु बने रहे ।

बैठक का आयोजन

ग्वालियर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल जौरे जी

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक माननीय साहब सिंह गुर्जर जी

के कुशल नेतृत्व में किया गया ।

इस अवसर पर :-

माननीय सुनील केदार जी केंद्रीय पर्यवेक्षक AICC

▪️ श्री विक्रमसिंह नातिराजा जी, पूर्व विधायक (म.प्र.), निरीक्षक PCC

▪️ श्री रामचंद्र दागी जी, पूर्व विधायक, पर्यवेक्षक PCC

▪️ श्री संजीव सक्सेना जी, जिला संगठन प्रभारी, PCC

▪️ श्री दशरथ सिंह गुर्जर (पटेल जी), सचिव PCC

▪️ श्री भिकम सिंह गुर्जर जी, उपाध्यक्ष, ग्रामीण जिला कांग्रेस

▪️ श्री हेवरण सिंह कंसाना, राष्ट्रीय सचिव, ईकाई कांग्रेस

▪️ श्री रविन्द्र सिंह चौहान जी, संगठन मंत्री, ग्रामीण कांग्रेस

▪️ श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर जी, जिला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस

▪️ श्री हरचरण सिंह यादव, श्री जंदेल सिंह यादव, श्री रामप्रकाश बघेल सहित

कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व विधायकगण, ब्लॉक अध्यक्ष, सेवा दल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस और संभावित प्रत्याशी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर माननीय केदार जी ने विभिन्न कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत चर्चा कर संगठन की मजबूती और रणनीति पर गहन संवाद किया ।

💠 सभा के दूसरे चरण में दिल्ली लोट्स गार्डन सभागृह में विस्तृत विचार मंथन और दिशा-निर्देश प्रस्तुत किए गए।

💠 समापन में कांग्रेस परिवार के एकजुट और विजयी संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

 महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं AICC केंद्रीय पर्यवेक्षक माननीय सुनील केदार जी के नेतृत्व में यह बैठक अत्यंत सफल, गरिमामयी और प्रेरणादायी सिद्ध हुई।

सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप प्रदान किया । संगठन के प्रति समर्पण और एकजुटता का प्रदर्शन इस बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि रही ।


             आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...