प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागृह में अधोसंरचना कार्याें तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जिले में हो रहे निर्माण कार्यांे की बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधितो को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किये जाए। वहीं उन्होंने कहा कि सड़कों का मरम्मत कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए और समय-समय पर उसका विजिट कर रिर्पाेट भी प्रेषित करे। बैठक में पीआईयू विभाग को निर्देश दिए गए कि, शेष कार्याे को जल्द पूर्ण करे और पूर्ण किये जाये व कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जाए।वहीं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को निर्देशित किया कि, आपके द्वारा किये जा रहे निमार्ण कार्याे की गुणवत्ता का ध्यान रखें तथा शेष कार्यों को भली प्रकार से पूर्ण किया जाए। वही कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि डिवाइडर्स का कार्य अच्छे से करें व साफ-सफाई कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें