सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

F.I.R निरस्त नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन – _श्री रिंकू टॉक_

प्रदेश पत्रिका :- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के खिलाफ दर्ज की गई फर्जी FIR के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ने आज एकत्र होकर ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने इस FIR को असंवैधानिक और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकू टॉक जी ने स्पष्ट कहा, "यदि यह फर्जी FIR तुरंत वापस नहीं ली गई, तो मध्यप्रदेश के हर जिले में कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। यह केवल जीतू पटवारी पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की साजिश है, और कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।"

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एसपी बुरहानपुर से मुलाकात कर शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ विरोध दर्ज कराया। 

ज्ञापन देने के दौरा सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहे जिसमे मुख्य रूप से श्री रिंकू टॉक जी (जिला अध्यक्ष), पूर्व विधायक श्री ठाकुर सुरेंद्र सिंह जी, श्री अजय रघुवंशी जी, श्री इंद्रसेन देशमुख जी, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव जी, श्रीमती सरिता भगत जी, श्रीमती मीनाक्षी महाजन जी, श्री सलीम कॉटन वाला जी, श्री हर्षित ठाकुर जी, पार्षद श्री मुज्जु मीर जी, श्री ज़ाहिर अब्बास जी, श्री शाहिद बंदा जी, श्री आरिफ़ खान जी, श्री आसिफ़ खान जी, श्री नोमान खान जी, श्री हफ़ीज़ मंसूरी जी, श्री हमीद डाइमंड जी, श्री अब्दुल्ला अंसारी जी, श्री इनाम अंसारी जी, श्री शेख असगर जी, श्री शेख आरिफ़ जी, श्री निखिल खंडेलवाल जी, श्रीमती शैली कीर जी, श्री शेख रुस्तम जी, श्री आशीष भगत जी, श्री वसीम बक्स जी, श्री साजिद अंसारी जी, श्री असलम खान जी, श्री अरुण महाराज जोशी जी, श्री शेख इमरान जी, श्री शहज़ाद नूर जी, श्री हेमंत पाटिल जी, श्री जमील चौहान जी, श्री प्रमोद जैन जी, श्री भावेश तोमर जी, श्री सोराब कुरैशी जी, रफीक मंसूरी जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ने स्पष्ट किया है कि यह लड़ाई लोकतंत्र और सच्चाई की है, जिसे दबाया नहीं जा सकता।

             आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...