बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाने क्षेत्र के सिलमपुरा वार्ड में शेख सलीम नामक व्यक्ति ने 40 वर्षीय शारदा सिरतुरे की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। सड़क पर उतरे हिंदू संगठन,पुलिस ने जांच शुरू कर दि हैं।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शिकारपुरा थाने क्षेत्र के सिलमपुरा वार्ड में शेख सलीम नामक व्यक्ति ने 40 वर्षीय शारदा सिरतुरे की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार शाम को हुई थी। और यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख सलीम महाराष्ट्र के अंतुर्ली का रहने वाला है और वह महिला का परिचित बताया जा रहा है। घटना के समय महिला का पति अपने बेटे को जिला अस्पताल ले गया था। इसी दौरान आरोपी शेख सलीम घर में घुस आया और उसने शारदा सिरतुरे पर हथौड़े से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद शारदा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया । पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
महिला के पड़ोस में रहने वाले उसके देवर के अनुसार, भाभी के घर से विवाद की आवाजें सुन वह दौड़ कर वहां पहुंचा, जहां उसने देखा की एक युवक भाभी के साथ मारपीट कर रहा है। तब मैंने उसे रोका, और बीच बचाव कर उससे बात करने की कोशिश की। तब उस युवक ने अपना नाम अंतुर्ली निवासी शेख सलीम बताया। जब मैंने उससे मारपीट करने का कारण पूछा तो उसने मुझे धक्का दे दिया और हथौड़ी से भाभी के सिर और शरीर पर कई वार किए। मैंने शोर मचाया तो वह घर से भाग निकला।
खाना बनाने गई थी, वापस घायल हालत में आई
इधर युवक के हमले से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी थी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान महिला के पति ने बताया की उनका बेटा बीमार होने के कारण दो दिन से अस्पताल में भर्ती है । वे और उनकी पत्नी उसकी देखरेख कर रहे थे। बुधवार दोपहर को उन्होंने ही अपनी पत्नी को घर जाकर खाना बनाने को कहा था। वह घर गई और कुछ देर बाद ही परिवार वाले उसे घायल हालत में अस्पताल लेकर आए, लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी।
सड़क पर उतरे लोग
इधर इस घटना के विरोध में देर शाम कुछ लोग सड़क पर उतर आए और नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग, आरोपी को कठोर सजा देने की मांग कर रहे थे। यही नहीं, हंगामा कर रहे हिन्दू संगठनों भीम सेना, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, हिन्दू जागरण मंच, हिन्दू महासभा ने इस हत्याकांड के विरोध में आज बुराहनपुर शहर में बंद का एलान किया है।
क्या बोले बुरहानपुर एसपी
वहीं इस घटना को लेकर बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि शिकारपुरा में हत्या का मामला सामने आया है। युवक को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। हालांकि अब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। युवक से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद दी खुलासा हो सकेगा।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। हिंदू और दलित संगठनों ने इस हत्या के विरोध में पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने आरोपी शेख सलीम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें