सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संगठन सर्जन अभियान के तहत बुरहानपुर कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष व ग्रामीण अध्यक्ष दिल्ली हुए रवाना....


प्रदेश पत्रिका:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत हाल ही में सभी जिलों में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इसी क्रम में बुरहानपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पुनः श्री रिंकु टॉक जी को और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद पर श्री रविंद्र महाजन जी को संगठन का विश्वास प्राप्त हुआ।

नवनियुक्त अध्यक्षों की घोषणा के बाद सभी शहर एवं ग्रामीण अध्यक्षों को कांग्रेस आलाकमान द्वारा दिल्ली बुलाया गया है, जहां उन्हें पार्टी की नीतियों, संगठन संचालन एवं जनसंवाद को और मजबूत करने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आज बुरहानपुर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकु टॉक जी और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री रविंद्र महाजन जी दिल्ली प्रशिक्षण हेतु रवाना हुए। इनके साथ खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा रघुवंशी जी, खंडवा ग्रामीण अध्यक्ष श्री उत्तम पाल पूर्णि जी तथा खरगोन जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रवि नायक जी भी शामिल हुए।

दिल्ली में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में नए अध्यक्षों को कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती, जनआंदोलन की रणनीति और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव जैसे विषयों पर मार्गदर्शन मिलेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर को विश्वास है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकु टॉक जी और ग्रामीण अध्यक्ष श्री रविंद्र महाजन जी इस प्रशिक्षण के पश्चात और अधिक सशक्त रूप से बुरहानपुर जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...