प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशन में भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में क्रय मुख्य तकनीकी परीक्षा प्रक्रिया पर द्वि-सत्रीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। संस्थान के सतर्कता विभाग द्वारा प्रशासनिक भवन स्थित केंद्रीय सभागार में मुख्य सतर्कता अधिकारी विनीत कुमार, भारतीय राजस्व सेवा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रोक्योरमेंट सीटीई एग्जामिनेशन प्रॉसीजर विषय पर दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया।पहले सत्र में उप महाप्रबंधक कार्य एवं वाणिज्य सुरेंद्र मेहता और सहायक अधिकारी वाणिज्य निलेश पाटिल मास्टर ट्रेनर्स के रूप में शामिल हुए। द्वितीय सत्र में सतर्कता विभाग के शिवनन्दन उमाले और वाणिज्य विभाग की सपना दुबे प्रशिक्षक की भूमिका में रहे। दोनों सत्रों में अधिकारियों-कर्मचारियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक पक्षों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रबंधक पावर हाउस महेंद्र केसरी, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक इंस्ट्रूमेंटेशन मनीषकांत शर्मा, उप प्रबंधक अनुरक्षण सुनील कुमार कुलथे, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर कुमार पटले, विभागाध्यक्ष डी-इंकिंग संयंत्र देवेंद्र महोबे, सहायक प्रबंधक पावर हाउस अनिल करोले, दीपक सिंह ठाकुर और संजय पवार ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं द्वितीय सत्र में प्रबंधक पेपर मशीन कुमार देशमुख, प्रबंधक अनुरक्षण विजय चौधरी, उप प्रबंधक वित्त एवं लेखा सीएन वर्मा, उप प्रबंधक अनुरक्षण पिंटू कुमार, उप प्रबंधक इंस्ट्रूमेंट बिजेंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक पेपर मशीन अंकुर गोयल, उदेश नकुल, संजय सुगंधी आदि शामिल रहे।
जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुपालन में इस वर्ष ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय पर 18 अगस्त से 17 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत नेपा लिमिटेड न केवल अपने अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन कर रहा है, बल्कि नगर के अन्य विभागों और विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने अधिकारियों-कर्मचारियों में न केवल पारदर्शिता और प्रक्रियागत शुद्धता के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि कार्य संस्कृति में नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना को भी सशक्त किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें