pub-4032623511138817 बुरहानपुर जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये गुरूसिख मॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये गुरूसिख मॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया

 कार्यशाला में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर के वैज्ञानिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से सारगर्भित जानकारी दी।

प्रदेश पत्रिका:- कार्यशाला में विधायक श्रीमति अर्चना चिटनिस ने कहा कि, बुरहानपुर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रो-एक्टिव होकर काम करना होगा, इसकी शुरूआत हम स्वयं से करें। अपनी जीवन शैली, दैनंदिनी के कार्यों में प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करे, प्लास्टिक के सामान की जगह अन्य विकल्पों को महत्ता दें। उन्होंने कहा कि, नगर निगम एवं पंचायत सभी के सहयोग से इस कार्य को सफल बनाने का प्रयास करेेंगे। विधायक श्रीमति अर्चना चिटनिस ने कार्यशाला अंतर्गत जन-जागरूकता लाने के लिये प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि, स्कूली बच्चों के माध्यम से आम नागरिकों को प्रेरित करना प्रभावी पहल होगी।


इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने शासकीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि, कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना हो एवं अन्य को भी इसके लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि, शासकीय कार्यक्रमों में कपड़े से बने बैनर लगाये जायेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, हमें हमारी आदतों को बदलना होगा, इस ओर छोटे-छोटे प्रयासों से जन-जागरूकता लानी होगी। जिले में एक्शन प्लान के साथ शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए गतिविधियां की जायेंगी।

कार्यशाला में महापौर श्रीमति माधुरी पटेल ने भी अपने संबोधन से उपस्थितजनों को लाभान्वित किया, इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कार्यशाला को संबोधित किया गया। आयोजित कार्यशाला में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर के वैज्ञानिक एस.के.जैन ने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न अधिनियमों, नियमों एवं अन्य जानकारी दी, इसके साथ ही पशुपालन विभाग, जन संसाधन विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं उसके विकल्प के संबंध में जानकारी देकर उपस्थितजनों को अवगत कराया गया। कार्यशाला में सिंगल यूज प्लास्टिक पर गीत एवं वीडियों का विमोचन किया गया। कार्यशाला में सुझाव भी आंमत्रित किये गये। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

                आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...