प्रदेश पत्रिका:- भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन परिसर में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का अद्भुत उत्साह प्रदर्शित किया। परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार ने कहा कि तिरंगा हमें एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है और यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया केंद्र सरकार के दिशा निर्देशन में नेपा लिमिटेड अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ देशभक्ति के जज़्बे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम पर शुक्रवार को प्रात: 8 बजे से होगा, जिसमें कारखाने के मुख्य द्वार और अनाम श्रमिक स्थल पर ध्वजारोहण और परेड निरीक्षण सहित स्टेडियम पर सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा विशिष्ट सेवा मेडल की अध्यक्षता में देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बुधवार को कर्मचारियों और अधिकारियों के मध्य फुटबॉल मैत्री स्पर्धा भी आयोजित की गई।इस दौरान उप महाप्रबंधक कार्य एवं वाणिज्य सुरेंद्र मेहता, प्रबंधक वाणिज्य राजेंद्र जाधव, प्रबंधक विपणन प्रशांत कुमार बैथालू, प्रबंधक पेपर मशीन कुमार देशमुख, प्रबंधक वित्त एवं लेखा संजीव कानडे, उप प्रबंधक वित्त एवं लेखा सीएन वर्मा, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर पटले, अनिल कुमार अहीरे, राजेंद्र चौधरी, दीपक सिंह ठाकुर, आलोपी प्रसाद शुक्ला, शिरीष येलवनकर, आशुतोष मिश्रा, रामविलास रघुवंशी, मुनीश्वर धीमन, दिनेशचंद्र सोवले, मुकेश चौहान, गजानन यादव, सुरेश रघुवंशी, मणिलाल पाटिल, पवन पवार, गणेश दीक्षित, लक्ष्मी सेन, मीना श्रीवास्तव, रितिका भमोरे, संगीता लाल, काजोल बुग्गीवाला, अदिति मतलाने, वर्षा पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें