सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्कर के मामले में फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।

 

खकनार पुलिस व्दारा थाना STF भोपाल के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियो को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।।

आरोपियो व्दारा गुंडागर्दी दिखीते हुये थाना प्रभारी खकनार एवं पुलिस कर्मचारियो के साथ मारपीट कर शासकीय वाहन की चाबी निकालकर भागने की कोशिश की गई परंतु पुलिस के व्दारा उन्हे भागने में कामयाब नही होने दिया।

दोनो आरोपियो के विरूद्ध पूर्व से 5-5 प्रकरण पंजीबद्ध है।

आरोपी सरताज के विरूद्ध थाना रूद्रपुर जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अवैध हथियार सप्लाय करने का प्रकरण पंजीबद्ध है।

 बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्कर के मामले में फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है । 

दिनांक 30/08/2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर द्वारा सुचना मिली कि शेरसिंग पिता धरमसिंग सिकलीगर व सरताज पिता धरमसिंग सिकलीगर दोनो निवासी ग्राम पाचौरी के थाना STF भोपाल म.प्र. के अप. क्र. 47/22 धारा 25(1), 25(1)(a), 25(1-B)(a),25(7)iii,25(8) आर्म्स एक्ट के अपराध मे ईनामी फरारी बदमाश है, जो डोईफोडिया तरफ से खकनार आने वाले है । मुखबिर की सुचना से थाना प्रभारी व्दारा टीम गठित कर मय फोर्स के डोईफोडिया पहुंचे, वहां पर नाकाबंदी करते उसी समय दो व्यक्ति सिकलीगर समाज के आते दिखे । जिन्हे रोककर नाम पता पुछते अपना नाम शेरसिंग पिता धरमसिंग सिकलीगर उम्र 23 वर्ष व सरताज पिता धरमसिंग सिकलीगर उम्र 27 साल दोनो निवासी ग्राम पाचौरी का होना बताया, जिन्हे थाना STF भोपाल म.प्र. के आर्म्स एक्ट के प्रकरण मे फरार होने के बारे मे बताया गया, तभी दोनो उत्तेजित होकर भागने का प्रयास करने लगे, तथा दोनो आरोपी पुलिस कर्मचारियो के साथ अश्लील गालियां झुमाझटकी करने लगे, कुछ देर बाद विरेन्द्र पिता रीछपालसिंग सिकलीगर व समशेरसिंग पिता धरमसिंग सिकलीगर एवं गुरुचरण पिता रिछपालसिंह सिकलीगर तीनो निवासी ग्राम पाचौरी के आये और उन्होंने पुलिस के शासकीय वाहन का रास्ता रोककर चाबी छिन कर पुलिस को अश्लील गालिया देकर झुमा झटकी करते हुए मारपीट करने लगे, आरोपी शेरसिंग व सरताज दोनो पुलिस कर्मचारियो को झुठा फंसाने की धमकिया देने लगे । आरोपी विरेन्द्र पिता रीछपालसिंग व समशेरसिंग पिता धरमसिंग एवं गुरुचरण पिता रिछपालसिंह वहां से भाग गये । मारपीट में थाना प्रभारी खकनार को दोनो हाथो पर एवं आरक्षक आयुष को दाहने हाथ पर चोट आयी एवं आरक्षक सुनिल को दाहिने पैर मे चोट आयी एवं उसकी वर्दी भी फाड दी गई । वापसी पर आरोपियो के विरूद्ध थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 413/2025 धारा 296, 115(2), 132, 121(1), 126(2), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अन्य आरोपियो की तलाश की जाकर गिरफ्तारी की जावेगी । 

दोनो आरोपियो के विरूद्ध पंजीबद्ध प्रकरण

सरताज पिता धरमसिंग जाति सिकलीगर निवासी पांचौरी

क्र. अप.क्रं. धारा थाना/जिला

01.287/2020 25(1)(a), 25(1)(b) आर्म्स एक्ट खकनार, बुरहानपुर

02. 884/2023 25(1)(a), 25(1)(b) आर्म्स एक्ट खकनार, बुरहानपुर

03 .117/2019 25(1) आर्म्स एक्ट छैगांव माखन , खंडवा

04.47/2022 25(6),25(7),25(8) आर्म्स एक्ट थाना एसटीएफ भोपाल

05.375/2025 25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट थाना रूद्रपुर जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड)

शेरसिंह पिता धरमसिंह सिकलीकर निवासी पाचौरी*

01.09/2023 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट खकनार, बुरहानपुर

02. 623/2021 353,147,506 भादवि खकनार, बुरहानपुर

03. 88/2019 25(1)ए आर्म्स एक्ट भगवानपुरा, खरगोन

04.309/2021 3,25 आर्म्स एक्ट निम्बाहेडा सदर, चित्तोडगड राजस्थान

05.47/2022 25(6),25(7),25(8) आर्म्स एक्ट थाना एसटीएफ भोपाल

महत्वपूर्ण भूमिका

निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि. रामेश्वर बकोरिया, उनि बी.एल. मंडलोई, उनि. किरण ठाकुर, सउनि. मनीष कुमार, सउनि. तारक अली, प्रआर. अजय अजनारे, सतीश सुर्यवंशी, जितेन्द्र पाल, शिवनारायण पाल, आरक्षक जितेन्द्र, विजेन्द्र, आयुष, सुनिल की सराहनीय भूमिका रही ।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...